Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा कृषि विभाग के अंतर्गत कृषि प्राविधिक सहायक (एजीटीए) के 3446 पदों पर मंगलवार को घोषित अंतिम चयन परिणाम में जनपद अयोध्या के विकासखंड मया अंतर्गत ग्राम जजवट निवासी उदित सिंह का चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। चयन की सूचना मिलते ही परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए मिठाई खिलाई तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 24 वर्षीय उदित सिंह किसान श्री अमर बहादुर सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध आशा भगवान बक्स सिंह महाविद्यालय, पूरा बाजार, अयोध्या…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। नागरिक सुरक्षा प्रखंड, मथुरा की जून माह की मासिक बैठक आज नागरिक सुरक्षा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति पदक से सम्मानित उप नियंत्रक कश्मीर सिंह ने की। इस बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी विभागीय कार्यों की रूपरेखा तैयार करने तथा किसी भी संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों और पदाधिकारियों ने आपदा प्रबंधन के साथ-साथ ‘परिवार पंजिका’ को अपडेट करने, वार्डनों को विभिन्न ड्यूटियों के सही आवंटन और उनके लिए विशेष प्रशिक्षण प्रोग्राम्स आयोजित करने को…

Read More

सिद्धार्थनगर। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर डिडई चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की तथा भंडारे में सेवा भाव से योगदान कर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन, जनपद मथुरा द्वारा लखनऊ स्थित एक बिल्डिंग में संचालित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मौन प्रदर्शन करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर दिवंगत विद्यार्थियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमेश सैनी, विजेंद्र सिंह बौद्ध एवं संजय बीडीसी ने संयुक्त रूप से मांग की कि अग्निकांड में मृत प्रत्येक छात्र-छात्रा के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा घायलों को उपचार के लिए 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता…

Read More

•श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के बीच लिया धर्म लाभ, कथा श्रवण के महत्व पर डाला प्रकाश। मथुरा। बरारी क्षेत्र के ग्राम यौरा (आंवला सुल्तानपुर) स्थित श्री बालाजी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यजमान सावित्री देवी एवं जगपाल चौधरी के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा तथा ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कथावाचिका अनुप्रिया किशोरी जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मोहर्रम की 7 तारीख मंगलवार को मथुरा में हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में गम और अकीदत का माहौल रहा। मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में इस दिन चार अलग-अलग स्थानों से अलम व अखाड़े के जुलूस निकाले गए। जुलूसों का नेतृत्व नवाब मंसूरी पुत्र फारुख घीया मंडी, मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद सलीम राधेश्याम कालोनी और मुन्ना कुरैशी पुत्र यूनिस कुरैशी, सदर बाजार से जाबिर फारूकी पुत्र अब्दुल बारी द्वारा किया गया। मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष भूरा शेख़ एवं सचिव अबरार खान वारसी ने बताया कि मुख्य अलम व अखाड़े का जुलूस घीया…

Read More

•गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। बिहार के भोजपुर में युवा समाजसेवी भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भरत भूषण तिवारी विस्थापित एवं जरूरतमंद लोगों…

Read More

•सैनापति कुंतल और भरत भूषण को दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मथुरा में समाजवादी नेता सैनापति कुंतल की हत्या तथा बिहार के भोजपुर में कथित फर्जी एनकाउंटर में भरत भूषण की मौत के विरोध में इंकलाब कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। गौरव किशनपुरिया एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने होली गेट से विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा तक मार्च निकालते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सैनापति कुंतल और भरत भूषण को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा…

Read More

•श्रीमद्भागवत कथा में भगवान के 24 अवतार, गोसेवा और हनुमान चालीसा की महिमा का किया वर्णन। मथुरा। बरारी क्षेत्र के ग्राम आंवला सुल्तानपुर यौरा स्थित श्री बालाजी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचिका अनुप्रिया किशोरी जी ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि प्रभु से बढ़कर कोई सुख और सम्पदा नहीं है। जो श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करता है, उसका जीवन सदैव मंगलमय एवं कल्याणकारी बनता है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान के 24 अवतारों, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों, गोमाता की सेवा के महत्व, राजा बलि की कथा तथा गोस्वामी तुलसीदास द्वारा…

Read More

अलीगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलायतन विश्वविद्यालय के आईईआर विभाग एवं योग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन विश्वविद्यालय सभागार में किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” रही। जिसके माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदि योगी शिव व महर्षि पतंजलि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। योग प्रशिक्षक भावना राज ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।…

Read More