•यूनाइटेड किंगडम दौरे पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व। गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) की महिला हॉकी खिलाड़ी सुखवीर कौर का चयन यूनाइटेड किंगडम दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। उनके चयन से पूर्वोत्तर रेलवे में खुशी का माहौल है। रेलवे प्रशासन ने इसे खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे आधुनिक खेल संसाधनों और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम बताया है। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, क्रीड़ा संघ द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अत्याधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके चलते रेलवे के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। कोसीकलां। नंदगांव रोड फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति सहित एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा किसी अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुआ। जानकारी के अनुसार, रहेरा गांव, निवासी सुबह करीब 10:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक नंदगांव रोड फ्लाईओवर पर पहुंची, पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग में 15 छात्रों की मौत पर युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। श्री वर्मा ने कहा कि यह दुखद और हृदय विदारक घटना है।उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण इन छात्रों की जिंदगी असमय समाप्त हो गई। दिल्ली में पहले हुए ऐसे हादसों के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने सुरक्षा…
•जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडे बोले- आस्था से खिलवाड़ किसी कीमत पर स्वीकार नहीं। केके मिश्रा संवाददाता। संतकबीर नगर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावा एवं दान से जुड़े कथित अनियमितता प्रकरण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को विरोध दर्ज कराते हुए राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच, तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर में चढ़ावे और…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। खलीलाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पचदेउरा के मकान गणना के ऑफलाइन नक्शे में कथित तकनीकी त्रुटि का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत का कोड बदलकर पड़ोसी गांव का कोड दर्ज किए जाने से ग्रामीणों में चिंता व्याप्त है। मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय के नेतृत्व में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल त्रुटि सुधार की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम पंचायत पचदेउरा की जनसंख्या 1831 है तथा उसका वास्तविक ग्राम कोड 182480 है। जबकि हाल ही में…
बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके अद्वितीय साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया। कार्यक्रम में लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड में छात्रों एवं कर्मचारियों की मृत्यु पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया। पार्टी नेताओं ने सरकार से दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा मृतकों के परिजनों को समुचित मुआवजा देने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर चौकी अंतर्गत बंधुवा गांव स्थित माता मंदिर परिसर में शराब और सिगरेट पीने का विरोध करने पर गांव के चौकीदार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बंधुवा गांव निवासी एवं चौकीदार अभयराम यादव पुत्र स्वर्गीय रामशब्द यादव मंगलवार की शाम करीब छह बजे गांव के पूर्व दिशा स्थित माता मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान चौखा गांव निवासी बीरू पुत्र रफ्फन, छोटू पुत्र रफ्फन…
बस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के कथित चंदा चोरी प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार का खिलवाड़…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के डीन डा.डीएस तोमर को विज्ञान भारती में निजी विश्वविद्यालय प्रांतीय संयोजक का दायित्व मिला है। यह निर्णय बृज विज्ञान भारती की बरेली में हुई वार्षिक साधारण सभा में लिया गया। ब्रज विज्ञान भारती ने डा. तोमर को भारतीय ज्ञान परंपरा एवं आधुनिक विज्ञान के समन्वय द्वारा वैज्ञानिक चेतना, नवाचार, अनुसंधान एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को विश्वविद्यालय परिसर में विकसित करने के उद्देश्य से यह दायित्व सौंपा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डा. तोमर इस दायित्व के अंतर्गत विश्वविद्यालय एवं विज्ञान भारती के मध्य समन्वय स्थापित करने, विज्ञान भारती…
रिपोर्ट: अरुण कुमार बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा अनुभाग-5, लखनऊ द्वारा जारी शासनादेश के तहत रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय, कप्तानगंज के अंग्रेजी विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विद्यावती यादव को प्रोफेसर पदनाम प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डॉ. विद्यावती यादव की पहली नियुक्ति वर्ष 2010 में राजकीय महाविद्यालय पचवस, बस्ती में हुई थी। अपने 16 वर्षों के शैक्षणिक जीवन में उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 21 शोधपत्र प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोधपत्र…

