•महाप्रबंधक ने ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से किया सम्मानित। गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन रेल कर्मचारियों को ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया। गोरखपुर स्थित महाप्रबंधक सभाकक्ष ‘चैतन्य’ में आयोजित समारोह में उन्हें नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में लखनऊ मंडल के जगतबेला स्टेशन पर कार्यरत कांटावाला अजित कुमार तिवारी शामिल हैं। उन्होंने 22 अप्रैल को एक अप मालगाड़ी के गुजरने के दौरान इंजन से लगभग दसवें वैगन की छत पर एक व्यक्ति को लेटा हुआ देखा। उन्होंने…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी मथुरा-वृन्दावन को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, नगर निगम मथुरा-वृन्दावन, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 22 जून से 6 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता, प्रवर्तन, सौंदर्यीकरण एवं जन-जागरूकता महाअभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य संदेश “हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” रखा गया है।महाअभियान के अंतर्गत मंगलवार को औरंगाबाद जोन में विशेष स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह…
— के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के धनघटा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा बैजूनाथ धाम में प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान, बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात एवं रूट प्लान, हेलीपैड स्थल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित…
गंगा समग्र संगठन के कार्यक्रम में गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा पर चर्चा करते पदाधिकारी एवं उपस्थित सदस्य।
•शिक्षा एवं शिक्षक हितों में उत्कृष्ट योगदान पर धर्मेन्द्र चौधरी सम्मानित। अलीगढ़ से सौरभ पाठक की रिपोर्ट। इगलास (अलीगढ़)। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा शिक्षक एवं छात्र हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले युवा शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र चौधरी को एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इगलास में आयोजित ‘कैडेट्स पाठशाला शिक्षक सम्मान समारोह’ में सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, शिक्षक समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, छात्र कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में निभाई गई महत्वपूर्ण…
मथुरा। पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सुरेश चंद्र रावत ने जनपद के समस्त फायर स्टेशन प्रभारियों और UP 112 के प्रभारी के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। बैठक के दौरान, फायर स्टेशन वाइज उपलब्ध फायर फाइटिंग उपकरणों, संचार प्रणालियों और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में तहसील वाइस प्रशिक्षित अग्नि सचेतकों की सूची, तथा विगत तीन वर्षों में जारी एनओसी (NOC) का अद्यतन विवरण तैयार करें। इसके अतिरिक्त, जनपद…
अलीगढ़ से सौरभ पाठक की रिपोर्ट। इगलास (अलीगढ़)। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा शिक्षक एवं छात्र हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले युवा शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र चौधरी को एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इगलास में आयोजित ‘कैडेट्स पाठशाला शिक्षक सम्मान समारोह’ में सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, शिक्षक समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, छात्र कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित…
नगला हरिकरना, इगलास (अलीगढ )। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय नगला हरिकरना में योग एवं प्राणायाम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। विद्यालय परिसर में योग के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच का संदेश देखने को मिला। डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु संघ, अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक धर्मेन्द्र चौधरी ने विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास कर उन्हें योग के महत्व से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है। यह केवल शरीर…
– के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत), संत कबीर नगर द्वारा विकासखंड खलीलाबाद की ग्राम पंचायत गजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर नियमित योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अजय कुमार, राधा शुक्ला, गौरी पांडे, अंकित तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, प्रधानाध्यापक सूर्यनाथ प्रसाद सहित ग्राम के मलिक सिंह, पंकज, रमेश कुमार, आकाश कुमार, राजदीप, अशोक, वीरेंद्र सिंह,…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक सेल्समैन से लाखों रुपये की लूट की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई टीमों को आरोपियों की तलाश में लगा दिया है। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार पुत्र रामबाबू, निवासी काशीराम कॉलोनी, एक निजी फर्म में सेल्समैन हैं। वह औरंगाबाद तथा मंडी चौराहा क्षेत्र से एडवांस एवं माल बिक्री की रकम एकत्र कर वृंदावन स्थित जेपी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर के पास जमा कराने जा रहे थे। इसी दौरान थाना हाईवे क्षेत्र में माहेश्वरी बस स्टैंड के…

