•विशिष्ट शख्सियतों को किया जाएगा सम्मानित। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। विटिलिगो (सफेद दाग) के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने तथा प्रभावित व्यक्तियों के आत्मविश्वास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 25 जून 2026 को विश्व विटिलिगो दिवस पर विटिलिगो सपोर्ट इंडिया द्वारा विशेष सम्मान और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह होटल मनभावन महाविद्या कॉलोनी, नियर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में शाम पांच बजे से होगा। इस वर्ष विश्व विटिलिगो दिवस की थीम कलंक से शक्ति की ओर है, जिसका उद्देश्य विटिलिगो से जुड़े सामाजिक कलंक को समाप्त कर…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय। महराजगंज। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने सोमवार को कस्बा निचलौल में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसपी ने आमजन से मोहर्रम को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया। इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर…
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ, नगर पालिका परिषद महराजगंज इकाई ने नगर क्षेत्र में सफाई कर्मियों के दोपहिया वाहनों का चालान किए जाने के विरोध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज को ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहा कि सफाई कर्मियों को अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिदिन विभिन्न वार्डों और नगर पालिका कार्यालय के बीच आवागमन करना पड़ता है, ऐसे में लगातार चालान की कार्रवाई उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। संघ के अध्यक्ष ऋषभ दुबे ने ज्ञापन में बताया कि सफाई कर्मियों का मासिक वेतन सीमित है, जबकि चालान की राशि 1000 से 2000 रुपये तक होने…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। ऑनलाइन ई-रजिस्ट्री फ्रेंचाइजी व्यवस्था के विरोध में सोमवार को मिश्रिख तहसील के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अधिवक्ताओं के साथ बैनामा लेखक एवं स्टाम्प वेंडर भी शामिल रहे।प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप निबंधक, मिश्रिख को सौंपा। ज्ञापन में ऑनलाइन ई-रजिस्ट्री फ्रेंचाइजी व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने से पारंपरिक रजिस्ट्री प्रणाली प्रभावित होगी तथा अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने और…
रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय। महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुआहिया के किसानों ने भूमि विवाद एवं कथित भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से चल रहे मामले में अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे प्रभावित किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि ग्राम तेंदुआहिया की भूमि से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, किसानों के नाम पर की गई कथित फर्जीवाड़े की…
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया के कोचिंग सेंटर एवं गेमिंग जोन में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हादसे की विस्तृत जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना और उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। हरदोई। लखनऊ-शाहजहाँपुर-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर शेदपुर स्थित शारदा नहर के निर्माणाधीन पुल पर सोमवार सुबह बीम स्थापित करते समय बड़ा हादसा हो गया। बीम अचानक नीचे गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह लगभग 10:20 बजे हुई। हादसे में राहुल पुत्र छोटेलाल तथा राजेश्वर पुत्र गेंदालाल घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रशासन की देखरेख में गिरे हुए बीम को हटाने का…
👉 जनकल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान दें अधिकारीगण, योजनाओं के जमीनी हकीकत की करें समीक्षा, लाभार्थियों का लिया जाए फीडबैक-मा0 सांसद। 👉 समस्त पात्र पुरूष/महिला लाभार्थियों को शत-प्रतिशत आच्छादित करना सुनिश्चित करें विभागीय अधिकारीगण, केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराते हुए लोगो को जागरूक किया जाए-मा0 विधायकगण। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जनपद के विकास, निर्माण कार्य एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति आदि से संबंधित विस्तृत समीक्षा करने हेतु जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मा0 सांसद श्री लक्ष्मीकांत उर्फ…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा सोमवार को स्वामी घाट पर बिहार में पुलिस कार्रवाई में मृत हुए स्वर्गीय भरत तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए न्यायपूर्ण जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। श्रद्धांजलि अर्पित करते समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा ने कहा कि भरत तिवारी एक होनहार, समाजसेवी एवं जनप्रिय युवा थे, जिनकी असामयिक मृत्यु से समाज को गहरा आघात पहुंचा है। राष्ट्रीय महामंत्री पंडित बंसीलाल शर्मा ने घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। बिहार में युवा समाजसेवी भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भरत भूषण तिवारी विस्थापित एवं जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की आवाज उठाने वाले युवा समाजसेवी थे। उनका कहना था कि गंगा नदी के कटाव से प्रभावित…

