•केडी विश्वविद्यालय एवं आर.के. ग्रुप के शैक्षिक संस्थानों में उत्साह से मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। रविवार को केडी विश्वविद्यालय तथा आर.के. एज्यूकेशन ग्रुप के शैक्षिक संस्थानों में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उल्लास और उमंग के बीच मनाया गया। योग सप्ताह के समापन दिवस पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया तथा दौड़कर ध्यान और फिट इंडिया का संदेश दिया। समापन अवसर पर अतिथियों ने सभी को स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपनाने का संकल्प दिलाया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केडी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट विजय नागपाल। मथुरा। अमेरिका के कोलोरोडो राज्य के डेनेवर शहर में स्थित वोल्यूम नाइन(वी-9) मार्केटिंग एजेंसी ने संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का नौकरी के लिए चयन किया है। यह चयन आनलाइन हुई चयन प्रक्रिया के बाद हुआ। विद्यार्थियों ने इस उत्कृष्ट चयन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सफलता विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षण व्यवस्था और माता-पिता के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। संस्कृति प्लेसमेंट सेल के डाइरेक्टर सुबनॉय ताल्लुकदार ने बताया कि वोल्युम नाइन एक जानी मानी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी है जिसकी शुरुआत 2006 हुई थी। यह एजेंसी अलग-अलग ब्रांड्स के लिए क्रॉस-चैनल डिजिटल मार्केटिंग…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान ने बीते दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फरह का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, एक्स-रे कक्ष सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षक के साथ चिकित्सा अधिकारी डोरीलाल सिंह, बीपीएम नवल शर्मा, डीईओ लोकेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स नीलम सिंह, रेखा सिंह एवं नरेश सिंह, स्वास्थ्य कर्मी शालिनी शर्मा तथा फिजियोथेरेपिस्ट राजेश सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के मीरा नगर कॉलोनी, आजमपुर में रविवार को दिनदहाड़े हुए जानलेवा हमले में प्रगतिशील पार्टी के नेता एवं पूर्व समाजवादी नेता सेनापति कुंतल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के भाई मुरारी लाल कुंतल के अनुसार, सेनापति कुंतल दोपहर में घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कन्हैया पहलवान और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से…
बस्ती। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बस्ती ने टिकट दलालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे के नाम पर बुक किए गए रेलवे टिकट पर यात्रा कर रहे चार यात्रियों को गिरफ्तार किया है। मामले में फर्जी आधार कार्ड और ई-टिकट के जरिए यात्रा कराने वाले मुंबई निवासी कथित टिकट दलाल अख्तर जहान को वांछित घोषित किया गया है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर के निर्देशन में गठित टीम ने 20 जून को ट्रेन संख्या 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस के एस-3 कोच में जांच के दौरान चार…
👉 मुख्य अतिथि/मा0 उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग श्री बेचन राम, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 विधायक खलीलाबाद, मा0 विधायक मेहदावल, मा0 विधायक धनघटा, मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती व जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर योग कार्यक्रम का किया गया भव्य शुभारम्भ। 👉 योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को एक साथ संतुलित करता है, योग को अपने जीवन में करें आत्मसात – मा0 मुख्य अतिथि। केके मिश्रा संवाददाता। *संत कबीर नगर 21 जून, 2026 * 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन जनपद मुख्यालय पर मा0 कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया।जिलाधिकारी आलोक कुमार के…
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार सिद्धार्थनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों एवं कारागार कर्मियों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना था। योग प्रशिक्षण का संचालन योग प्रशिक्षक सविता चतुर्वेदी एवं राजेश गुप्ता द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने उपस्थित बंदियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। रविवार को हज़रत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की 5 तारीख को अलम व अखाड़े का जुलूस शुक्रवार शाम 7:30 बजे मटिया दरवाजा से निकला। जुलूस का नेतृत्व समीउदीन अंसारी पुत्र नियाजुदीन अंसारी ने किया।मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में निकले इस जुलूस में हजारों महिला-पुरुष शामिल हुए। मटिया दरवाजा से शुरू होकर जुलूस मेवाती पाड़ा, ईदगाह, डीग गेट, बरबार पाड़ा, मण्डी रामदास, ठेक नारनौल, खिड़की बिसायती, हालनगंज, वृन्दावन गेट, जामा मस्जिद होते हुए चौक बाजार पहुंचा। चौक बाजार में अलमों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखाड़ा जमा अखाड़े के उस्ताद खलीफाओं ने लाठी,…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख/सीतापुर। नगर पालिका परिषद मिश्रिख के मोहल्ला चंद्रपुर, वार्ड संख्या-21 में कराए जा रहे सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निर्माण कार्य बिना प्राक्कलन (सूचना) बोर्ड लगाए ही शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य किस ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है, किस फर्म को कार्य आवंटित किया गया है, इसकी लागत कितनी है तथा सड़क और नाली का निर्माण किस स्थान से किस स्थान तक होना है, इसकी कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध…
मिश्रिख/सीतापुर। संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) में सीताकुंड वार्ड नंबर-1 निवासी विमल अवस्थी ने जल निकासी की समस्या को लेकर प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। प्रार्थना पत्र में विमल अवस्थी ने बताया कि उनके मकान के सामने पहले से एक नाली बनी हुई है, जबकि सामने की ओर से आने वाली दूसरी नाली को आपस में जोड़ने के बजाय उनके दरवाजे के सामने नई नाली का निर्माण कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि यदि इस प्रकार नाली बनाई गई तो बरसात का पानी सीधे उनके घर के मुख्य द्वार…

