Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। महोली (सीतापुर)। किसान शक्ति मार्च के बैनर तले महोली विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने बीते दिवस अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मार्च निकालते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) महोली को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी उमाशंकर यादव तथा कुर्मी उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के प्रमुख महामंत्री अनिल वर्मा ने कहा कि महोली क्षेत्र के किसान खाद की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव…

Read More

रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रिख-सीतापुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दुर्घटना करने वाली अपाचे मोटरसाइकिल पुलिस विभाग के एक सिपाही की है, जिसके चलते स्थानीय पुलिस मामले में कार्रवाई करने के बजाय उसे दबाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, अमित राठौर के पिता दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर गंभीर रूप से टूट गया, जिसके…

Read More

सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देशानुसार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी प्रतिभागियों को दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, नोडल अधिकारी एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अभिषेक प्रकाश तथा जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने दीप प्रज्ज्वलित…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल ओपन हॉल, पुलिस लाइन सीतापुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा अवस्थी तथा जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, उपजिलाधिकारी जनार्दन मिश्र, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सीमा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। विश्व योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अंतर्गत गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में रविवार को योगाभ्यास एवं गीता प्रवचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग मथुरा की योग प्रशिक्षिका डा. (श्रीमती) सन्नो शुक्ला तथा सेना के योग प्रशिक्षक डा. एस.पी. गोस्वामी (अवकाश प्राप्त डीआईओएस) ने रासलीला अकादमी के प्रशिक्षु बालक-बालिकाओं एवं उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर गीता विशेषज्ञ महेश चंद्र शर्मा (अवकाश प्राप्त अवर सचिव, विदेश मंत्रालय) ने श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय ‘ध्यान-योग’ का सार प्रस्तुत करते हुए…

Read More

सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इटवा विधानसभा क्षेत्र के बेलवा मंडल स्थित बउरहवा बाबा मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं इटवा के निवर्तमान विधायक प्रो. (डॉ.) सतीश चन्द्र द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। सुबह 6 बजे से प्रारंभ हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, युवाओं, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि योग भारत की हजारों वर्षों पुरानी…

Read More

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के भीमापार शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भीमापार स्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता बबलू श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी एवं नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद माधव रहे। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक…

Read More

•”योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है” — विधायक अजय सिंह बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में राम रेखा मंदिर, अमोढ़ा परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी संजीव त्यागी, एसडीएम हर्रैया उमाकांत त्रिपाठी, सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, डीडी कृषि अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी बी.एल. मौर्य, बीडीओ विनोद सिंह, संदीप सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों के…

Read More

बस्ती। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग का आयोजन किया गया।  अखिल भारतीय मानव कल्याण फाउण्डेशन की ओर से प्राथमिक विद्यालय मैनी के प्रांगण में राष्ट्रीय अध्यक्ष  ईश्वर देव शुक्ला के द्वारा योग  करवाया गया। उन्होने कहा कि योग करने से अनेक प्रकार की बीमारियां समाप्त हो जाती है। लोगों को योग को जीवन में उतारना चाहिये जिससे लोग निरोग रहे। योग शिविर में मोहम्मद हुसैन, अली हुसैन, राम सुरेश चौधरी, रामविलास चौधरी, धर्मराज चौधरी, मोहम्मद तारा, शाह मोहम्मद, बड़कू चौधरी ,आलोक गौतम , शशि सोनी ,जितेन्द्र कुमार सोनी के साथ ही अनेक नागरिक उपस्थित रहे। 

Read More

कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियाव-लखरहिया लिंक मार्ग पर स्थित आरके भट्ठा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, लखरहिया निवासी शिक्षामित्र रंगीलाल लालगंज से गैस सिलेंडर लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरके भट्ठा के पास सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रंगीलाल सड़क पर गिर पड़े…

Read More