रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। 20 जून 2026 को हज़रत इमाम हुसैन की कर्बला की शहादत को याद करते हुए शुक्रवार को मोहर्रम की 4 तारीख के परम्परागत अलम-अखाड़ा जुलूस अकीदत और सादगी के साथ निकाला गया। पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन और उनके परिवार व काफिले वालों ने इस्लाम की रक्षा के लिए कर्बला में शहादत का जाम पिया था। उसी शहादत की याद में मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के अध्यक्ष भूरा शेख़ और सचिव अबरार खान वारसी के तत्वावधान में सलीम अहमद के नेतृत्व में 52 तलवारी अलमों का जुलूस रात 8…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। थाना मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम छावन निवासी संतोष कुमार ने अपनी पत्नी के लापता होने के मामले में थाना पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर तीन नामजद लोगों पर पत्नी को कथित रूप से अपने कब्जे में लेकर अज्ञात स्थान पर छिपाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पत्नी की सकुशल बरामदगी एवं आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना-पत्र में संतोष कुमार ने बताया कि 11 जून 2026 को उनकी पत्नी रूपा देवी गांव के पश्चिम-उत्तर स्थित जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। उनका आरोप है कि उसी दौरान गांव…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माननीय राहुल गांधी जी का जन्मदिवस वृंदावन के चुंगी चौराहे पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को आइसक्रीम, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं वंचित वर्गों की मजबूत आवाज हैं। वे संसद से लेकर सड़क तक जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते हैं। उनकी राजनीति सत्य, ईमानदारी और जनहित पर आधारित है।…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर श्री कृष्णा अहिरानी यदुवंशी बृजवासी परिवार एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महिला इकाई ने योग शिक्षा पर संगोष्ठी आयोजित की। महिला सभा उत्तर प्रदेश की प्रमुख महासचिव व योग शिक्षिका श्रीमती विशिष्टा यादव ने कहा योग की प्राचीन परंपरा भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में प्रारंभ की वर्तमान युग में 21 जून योग दिवस मनाने की संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। योग दिवस की पूर्व संध्या पर प्रकाश डालते हुए कहा योग के अभ्यास से होने वाले शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभ के…
👉 मा0 उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा सीएचसी खलीलाबाद व संयुक्त जिला चिकित्सालय के महिला विंग का किया गया निरीक्षण। 👉 मा0 उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा विकास खंड बघौली सभागार में अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम के साथ महिला जनसुनवाई की गई। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। मा0 उपाध्यक्ष उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती चारु चौधरी जी द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टिगत जनपद संत कबीर नगर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई एवं विभिन्न स्थलों का निरीक्षण…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख, सीतापुर। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती और लगातार हो रही ट्रिपिंग से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तापमान में लगातार वृद्धि के साथ मिश्रिख विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कस्बा, फूलपुर-झरिया, रामकोट, कुतुबनगर तथा मछरेहटा फीडरों की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विशेष रूप से शाम के समय हर कुछ मिनट में बिजली ट्रिप हो रही है। वहीं लो-वोल्टेज की समस्या के कारण पेयजल संकट भी गहराने लगा है। लोगों का कहना है कि शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर श्री आलोक यादव ने शुक्रवार को जिला कारागार सीतापुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सर्वप्रथम महिला बैरक तथा बच्चा बैरक का निरीक्षण किया गया। बच्चा बैरक में निरुद्ध बंदियों से वार्ता के दौरान रूद्र तिवारी ने अपनी आयु 17 वर्ष तथा दीनदयाल उर्फ चुन्नी ने 15 वर्ष बताई। बंदियों ने बताया कि उन्हें रोस्टर के अनुसार समय पर भोजन…
•बिजली चोरी से चल रहा कूलर, पेयजल व्यवस्था भी बदहाल होने का आरोप। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रित (सीतापुर)। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मिश्रित द्वारा तहसील चौराहे पर सीतापुर-हरदोई मार्ग किनारे अस्थायी कूलिंग प्वाइंट बनाया गया है। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह व्यवस्था अपेक्षित राहत देने में विफल साबित हो रही है और इसमें कई तरह की अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कूलिंग प्वाइंट पर रखा गया कूलर कथित रूप से अवैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से संचालित किया जा रहा…
•पुलिसिया गस्त पर उठे सवाल दहशत में ग्रामीण •थाने के चौकीदार के घर चोरी, बक्सा दो सौ मीटर दूर मिला सिद्धार्थनगर। जनपद में भवानीगंज थाना क्षेत्र के दो घरों में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय थाने से महज 1 किमी दूर बढ़नी चाफा नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 11 गुरू वशिष्ठ नगर निवासी महेश प्रसाद यादव के घर में पीछे से सेंध लगाकर चोर घुस गए कमरे में रखा एक बक्सा दो अटैची…
•मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन, सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाने की बात कही। — के.के. मिश्रा, संवाददाता। संतकबीरनगर। बभनी चौराहा पर कोलकी चमरसन निवासी आनंद (पुत्र इंद्रेश) की नृशंस हत्या की सूचना मिलते ही मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल त्रिपाठी पीड़ित परिवार के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि इस जघन्य हत्या के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य…

