रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जनपद सीतापुर के थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम वेलगवा निवासी संत कुमार पाण्डेय ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपने परिजनों पर पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर लगातार मारपीट, उत्पीड़न तथा जान से मारने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत पत्र के अनुसार, संत कुमार पाण्डेय का कहना है कि उनके पिता स्वर्गीय बचन लाल पाण्डेय की मृत्यु के बाद पैतृक संपत्ति का मौखिक बंटवारा हो चुका था, लेकिन उनके सगे भाई रमेश, जनार्दन तथा उनके पुत्र अंकित, आकाश एवं अरुण उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि विरोध…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। जेवर। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर एयरपोर्ट के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में मांट विधायक राजेश चौधरी की एस्कॉर्ट में चल रहे वाहन को एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक ट्रक से बचने के प्रयास में डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और विधायक की एस्कॉर्ट वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे में एक सुरक्षा गार्ड की हालत गंभीर बताई जा…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। शारीरिक ऊर्जा, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक सेहत को बनाए रखने के उदेश्य से मथुरा रिफाइनरी ने आज 21 जून, 2026 को सुबह 06:30 बजे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विषय “Yoga for Healthy Ageing” अर्थात् “स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु के लिए योग” पर मनाया। इस अवसर पर आज सुबह टाउनशिप के सामुदायिक केंद्र में बड़ी संख्या में मथुरा रिफाइनरी परिवार के सदस्य योग करने हेतु एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री मुकुल अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, मथुरा रिफाइनरी द्वारा सभी को योग प्रतिज्ञा दिलवाने के साथ हुई। इस अवसर पर सभी को श्री आर…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा द्वारा बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के थीम के अंतर्गत 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महानगर के सभी 12 मंडलों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, गणेशरा में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मथुरा-वृंदावन विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव सहित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं…
रिपोर्ट : अभिनव अग्रवाल। किरतपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन व अग्रवाल महिला सभा के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन आर्य समाज किरतपुर में किया गया। जिसमें सर्व समाज की महिलाओं ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक साक्षी रस्तोगी ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम का अभ्यास कराकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया। महिला जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा वर्तमान समय में बढ़ते तनाव से मुक्ति पाने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राधानगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार, 21 जून को गुरबाणी जप-तप समागम एवं चौपहरा साहिब का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त गुरु प्यारी साध संगत से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। समिति के अनुसार कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे अरदास के साथ प्रारंभ होगा। इसके उपरांत श्री जपुजी साहिब, चौपई साहिब तथा श्री सुखमनी साहिब का सामूहिक पाठ किया जाएगा। समागम का समापन सायं 5:45 बजे होगा, जिसके बाद संगत को यथायोग्य प्रसाद वितरित किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं से गुरबाणी का श्रवण एवं सिमरन कर…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य स्थित पवित्र गोमती नदी तट पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक रावत एवं मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकृष्ण भार्गव ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। प्राकृतिक वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण गोमती तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में योग के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ,…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत पतौजा के पंचायत भवन में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, उनके पुत्र अनुराग मिश्रा, पवन सहित ग्राम पंचायत के ग्रामीणों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग हमारे तन, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का सशक्त माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि सकारात्मक जीवनशैली का भी विकास होता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। तहसील बिसवां में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान फरियादियों ने राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभागों से संबंधित प्रार्थना-पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव। श्री दाऊजी मंदिर में भव्य छप्पन भोग व फूल बंगला महोत्सव में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों व रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप से सजाया गया। नगर व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर छप्पन भोग के प्रसाद का पुण्य लाभ अर्जित किया। विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, नफीरी की धुन पर महिलाएं पुरुष नाचते गाते हुए नजर आए, श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि व जन-मानस की मंगलकामना के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ का आयोजन में आयोजक राजाराम पांडेय गुरु…

