•ग्रामीणों ने लगाया सुविधा शुल्क लेकर काम कराने का आरोप, पात्रों को योजनाओं का लाभ मिलने में हो रही देरी। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रित (सीतापुर)। विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत जसरथपुर में तैनात पंचायत सचिव की कार्यशैली इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने सचिव पर सरकारी कार्यों में निजी मुंशियों की तैनाती कर मनमाने ढंग से कार्य कराने तथा शासन-प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. द्वारा सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी कार्य केवल अधिकृत कर्मचारियों से ही…
Author: P.K. Rastogi
•मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल मुरादाबाद। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर ग्राम पंचायत बहेड़ी ब्रह्मनान स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में प्रतिदिन प्रातः 5:00 से 6:00 बजे तक योगाभ्यास कराया जा रहा है। योग प्रशिक्षक कुलदीप कुमार के निर्देशन में क्षेत्रवासियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, मुद्राओं एवं ध्यान का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। योगाभ्यास के दौरान ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, रिस्ट चालन, कटिचक्रासन, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, पश्चिमोत्तानासन, दंडासन, वज्रासन, मयूरासन, पवनमुक्तासन, धनुरासन, सर्वांगासन, उत्तानपादासन तथा अन्य योगासनों का अभ्यास…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। शुक्रवार को मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में मोहर्रम की तीसरी तारीख शुक्रवार को हज़रत इमाम हुसैन की याद में यामीन पुत्र सकटुवा के नेतृत्व में परम्परागत क्षेत्र चौक बाजार से अलम का जुलूस निकाला गया। अलम का जुलूस चौक बाजार से शुरू होकर अपने निर्धारित मार्ग कुशक गली, हनुमान टीला, इमाम बाड़ा, काजी पाड़ा, चूड़ी वाली गली, नक्कारची टीला, घीया मण्डी, भरतपुर गेट, मनोहरपुरा, मटिया दरवाजा, बरबार पाड़ा, मण्डी रामदास, ठेक नारनौल, खिड़की बिसायती, हालनगंज होते हुए वृन्दावन गेट चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद पहुंचा। यहीं पर अलम जमाए गए और अखाड़ा…
— के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), चकदही में कौशल प्रशिक्षण से उद्यमिता विकास संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन की ओर से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रबंधक धीरेन्द्र विक्रम सिंह ने किया। उद्योग विभाग के सहायक उपायुक्त सतीश ने उद्यमिता विकास की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की विशेषताओं पर भी प्रकाश…
👉 सीडीओ ने अधिक से अधिक संख्या में विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने एवं लाभ लेने हेतु किया प्रेरित। 👉 सूचना विभाग की प्रदर्शनी में दिखी विकास की तस्वीर, विकास के साथ विरासत का भी संरक्षण। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान (दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 तक) के क्रम में विकास भवन स्थित डीपीआरसी हाॅल/परिसर में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन आज मुख्य विकास अधिकारी…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। विश्राम घाट स्थित राम भवन में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं धार्मिक आयोजन के साथ ‘नारी शक्ति स्वरूपा संगठन’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी/सीओ आशना चौधरी एवं जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) गरिमा खरे उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। संगठन की अध्यक्ष ज्योति चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथियों का स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मान किया तथा कहा कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, कानूनी एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी अतिथियों…
•1857 के स्वतंत्रता संग्राम में हिंदू-मुस्लिम एकता को बताया राष्ट्रीय शक्ति का आधार रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय साम्प्रदायिकता विरोधी समिति की ओर से बल्देव आश्रम, डेम्पियर नगर स्थित कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई को देश की आजादी की लड़ाई और राष्ट्रीय एकता की अमर प्रेरणा बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी की अध्यक्षता कामरेड शिवदत्त चतुर्वेदी ने तथा संचालन एवं संयोजन वैद्य मनोज गौड़ ने किया। वक्ताओं ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के कारणों पर प्रकाश डालते हुए इसे…
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर के होली गेट मंडल द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन, सुरक्षा एवं जनकल्याण के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा मध्यम वर्ग के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनसहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने होली गेट मंडल…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गुरुवार को मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन की याद में दूसरी मोहर्रम का अलम का जुलूस सादगी और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस की अगुवाई मोहम्मद निजाम पुत्र अमरउद्दीन ने की। खारी कुआं से शुरू होकर पूरे शहर का भ्रमण करता हुआ वापस खारी कुआं पर संपन्न हुआ जुलूस। शाम 7:30 बजे खारी कुआं से अलम का जुलूस प्रारम्भ हुआ। जुलूस भरतपुर गेट, कोतवाली रोड होते हुए सराय होली गेट पहुंचा। यहां से चाह कठौती, कोतवाली रोड, मनोहरपुरा, मटिया दरवाजा, बरबार…
•सुबाष यदुवंश बोले— सरकार की हर योजना का केंद्र अब आम नागरिक, 12 वर्षों में बदली देश की कार्य संस्कृति। केके मिश्रा संवाददाता। संतकबीरनगर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हीरालाल रामनिवास डिग्री कॉलेज में भाजपा द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सुबाष यदुवंश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर…

