के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समय की जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जनपद स्तरीय प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का आयोजन आज विकास भवन स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में किया गया, जिसकी मुख्य अतिथि प्रदेश की मा0 प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम थी। इस अवसर पर जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेशत्रिपाठी,विजय बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं अजय कुमार गौतम…
Author: P.K. Rastogi
केके मिश्रा संवाददाता। संतकबीरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डीपीआरसी सभागार में आयोजित “समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान” के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला में उस समय एक रोचक स्थिति उत्पन्न हो गई, जब भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह अपने संबोधन के दौरान मंचासीन अधिकारियों के नामों का गलत उल्लेख कर बैठीं। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, धनघटा विधायक गणेश चौहान, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यशाला का उद्देश्य…
•कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय एवं महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान होगी शामिल होंगे शामिल। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब द्वारा बृजवासी रॉयल के सभागार में एक विशाल पत्रकार गोष्ठी का आयोजन 19 जून को (आज )10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मथुरा, बृज प्रेस क्लब द्वारा को हिंदी पत्रकारिता पर मथुरा शहर के बृजवासी रॉयल होटल के सभागार में एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें भाग लेने के लिए प्रदेश के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मनोज…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जनपद के ग्राम कुतुबनगर स्थित ठाकुर परशुराम सिंह चौहान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भारतीय सेना में नवचयनित 11 युवाओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सभी चयनित सैनिकों का माल्यार्पण एवं पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक साथ 11 युवाओं का भारतीय सेना में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। भर्ती से पूर्व युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले मुकेश राज के प्रयासों की भी सराहना की गई। बताया गया…
अलीगढ़ से सौरभ पाठक की रिपोर्ट। इगलास/अलीगढ़। विकासखंड इगलास के ग्राम नगला हरिकरना में जलभराव, टूटी नालियों और जर्जर मार्ग की समस्या को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु संघ के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक धर्मेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि गांव के मुख्य प्रवेश द्वार पर नालियों का गंदा पानी जमा रहने से जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं,…
•अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में ‘मुद्रा एवं बंध’ के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व पर हुआ मंथन रिपोर्ट: एल०एम० पाण्डेय। गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ योग संस्थान, गोरखनाथ मंदिर एवं महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक योग शिविर एवं शैक्षिक कार्यशाला के तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में ‘मुद्रा एवं बंध’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, आयुष विभाग गोरखपुर के चिकित्सक तथा नाथयोग एवं नेचुरोपैथी सेंटर के निदेशक प्रसिद्ध योगाचार्य डॉ. जयन्त नाथ ने कहा…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत स्थानीय निकाय विभाग ने हरदोई जनपद में तैनात दो अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर रिश्वतखोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोपों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद शाहाबाद, जनपद हरदोई में तैनात अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर को रिश्वत लेने के आरोपों के आधार पर निलंबित किया गया है। उनके विरुद्ध यह…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 25 जून से विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू होने से पहले प्रदेशभर में पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना लागू की जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि विद्यालय खुलने के पहले ही दिन से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सके।इस संबंध में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक प्रेम रंजन सिंह ने सभी जिलों…
लखनऊ। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों की अनदेखी और आयोग के निर्देशों की अवहेलना करने पर राज्य सूचना आयोग ने अलीगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। मामला शिकायतकर्ता मोहम्मद शोएब द्वारा दायर शिकायत से संबंधित है। शिकायतकर्ता ने 17 दिसंबर 2024 को सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 6(1) के तहत राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित नर्सरी…
क्राइम। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता भर्ती साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से चयन प्रक्रिया में शामिल होने के प्रयास का बड़ा खुलासा करते हुए एक महिला अभ्यर्थी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आयोग ने मामले को भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और गोपनीयता को प्रभावित करने का गंभीर प्रयास बताते हुए संबंधित अभ्यर्थी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार विज्ञापन संख्या 02/2022 के अंतर्गत प्रवक्ता संवर्ग के साक्षात्कार 15 जून से 27 जून 2026 तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित किए जा रहे हैं।…

