रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। घीया मंडी स्थित प्राचीन श्री रामचंद्र जी महाराज मंदिर में श्री राम जन्म महोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान श्री रामचंद्र जी महाराज का 104वां पाटोत्सव बुधवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल पंचामृत अभिषेक, विशेष पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के श्रीचरणों में पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि तथा मंगलमय जीवन की कामना की।…
Author: P.K. Rastogi
•कांग्रेस ने भाजपा पर कोटा रैली में बाधा डालने का लगाया आरोप। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिल्ली से रेलमार्ग द्वारा कोटा जाने के दौरान मथुरा रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित स्वागत कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर ने दी। मुकेश धनगर ने कहा कि कोटा में नीट, सीबीएसई सहित विभिन्न परीक्षाओं के कथित पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का सरकारी परीक्षाओं पर विश्वास कमजोर हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस कारण कई प्रतियोगी छात्रों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जनपद के खलीलाबाद निवासी एवं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत एक कर्मचारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने, जान से मारने की धमकी देने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई है। प्रार्थी त्रियुगी नारायण दूबे ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 27 मई 2026 को खलीलाबाद बाईपास ओवरब्रिज के नीचे हुई घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे के आरोपी हेमंत तिवारी एवं उनके सहयोगी लगातार उन पर समझौते और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। प्रार्थना…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब के तत्वावधान में 19 जून को प्रातः 10 बजे बृजवासी रॉयल होटल के सभागार में हिंदी पत्रकारिता विषय पर एक विशाल पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गोष्ठी में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, देश के वरिष्ठ पत्रकारों तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। ब्रज प्रेस क्लब के…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा है कि मऊ, मधुबन और पूरे पूर्वांचल क्षेत्र की रेल सुविधाओं को मजबूत और जनोपयोगी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने तथा यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि के उद्देश्य से केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष पूर्वांचल की रेल सेवाओं के…
लखनऊ। राजधानी में स्वयं को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों और पुलिसकर्मियों पर रौब गांठने वाले एक शातिर युवक को थाना महानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी न केवल चाय दुकानदार से विवाद कर रहा था, बल्कि पुलिस टीम को भी धमकाते हुए खुद को नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी बताकर सलामी न देने पर सवाल उठा रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 की रात थाना महानगर क्षेत्र के गोल…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश में बनाए गए हर कॉरिडोर और चौड़ीकरण परियोजना के पीछे बड़े पैमाने पर घपले और भ्रष्टाचार की आशंका है। उन्होंने मांग की कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में संचालित सभी प्रमुख कॉरिडोर और चौड़ीकरण परियोजनाओं की बहुसदस्यीय न्यायिक जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी ट्रस्टी, समिति सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी अथवा विकास प्राधिकरण के पदाधिकारी को किसी भी स्तर पर संरक्षण न दिया जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि इतने बड़े स्तर के घोटाले…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लघु पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से पहली बार पशुपालन विभाग एवं एनडीडीबी (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड) के संयुक्त तत्वावधान में ‘यू.पी. स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह कॉन्क्लेव 17 एवं 18 जून 2026 को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मॉर्स ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य भेड़, बकरी एवं सूकर पालन क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन, उद्यमिता संवर्धन तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए नई संभावनाओं को तलाशना है।कॉन्क्लेव का उद्घाटन प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह तथा…
•सीओ ने कम्यूनिटी पुलिसिंग टीम के साथ किया जनसंवाद•समाज का हर एक नागरिक पुलिस को अपना मित्र समझे। बस्ती। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम नागरिकों के साथ पुलिस के संबंधों को और अधिक मधुर बनाने के उद्देश्य से हर्रैया की पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने कस्बे में व्यापारियों, महिलाओं व बजुर्गों के साथ जनसंवाद किया। कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम के साथ किए गए इस संवाद में सीओ ने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और प्रबुद्धजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के आदेश पर…
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के माली टोला में अपने पिता के घर पर रह रही संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के लड़ुआ महुआ झुगिया गांव में तौफीक अंसारी के साथ व्याही सायमा खातून ने पति के द्वारा मिल रही धमकियों से अपने और नात रिश्तेदारों के रक्षा की गुहार लगाया है। एसपी को दिये पत्र में सायमा खातून ने कहा है कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है और मामला अदालत में लम्बित है। उसके पति जबरिया सुलह के लिये दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि सुलह नहीं करोगी तो तुम्हारी बहन…

