लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक लूटकर फरार हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई 12 बोर डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। पुलिस ने बरामदगी के बाद मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, पाम रेजीडेंसी, बक्काश निवासी रजनीश सिंह ने 14 जून 2026 को थाना गोमतीनगर विस्तार में तहरीर देकर बताया था कि एक युवक उनकी लाइसेंसी 12 बोर डबल बैरल बंदूक छीनकर फरार हो गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को…
Author: P.K. Rastogi
विजय नागपाल। मथुरा। मोहर्रम की पहली तारीख पर बुधवार को शहर में अकीदत, त्याग और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में डीग गेट स्थित गिलगिलिया वाली बगीची से अलम का जुलूस अफजाल बेग पुत्र अजीज बेग के नेतृत्व में सादगी, अनुशासन और धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद करते हुए मातम किया तथा उनके बताए सत्य, इंसानियत और कुर्बानी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अलम का जुलूस गिलगिलिया वाली बगीची से…
रिपोर्ट : सुनील पाण्डेय। महराजगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, गरीब, किसान, महिला और युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं, उत्तर प्रदेश की आधारभूत संरचना परियोजनाओं तथा विकसित भारत-2047 की संकल्पना को प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि…
•बिसरी गांव में दहशत का माहौल, आधा दर्जन ग्रामीणों को बना चुका है शिकार। •आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की मांग गोरखपुर। सहजनवा तहसील क्षेत्र के घघसरा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-4 (पंडित दीनदयाल नगर बिसरी गांव) में बुधवार को एक बिगड़ैल सांड का खौफनाक तांडव देखने को मिला। मवेशियों पर हमला कर रहे सांड को भगाने गए एक अधेड़ किसान पर सांड ने जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब एक स्थानीय युवक उन्हें बचाने दौड़ा, तो सांड ने उस पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। मौके पर भारी संख्या में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल सांड…
•गीडा सेक्टर 15 में सूख गए अधिकांश पौधे, सरकारी धन के दुरुपयोग पर उठने लगे सवाल। सहजनवा। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने और हरियाली बढ़ाने के सरकारी दावे सहजनवा क्षेत्र में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। हर साल शासन के आदेश पर लाखों रुपये खर्च कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जाता है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही और देखरेख के अभाव में ये पौधे समय से पहले ही दम तोड़ रहे हैं। आलम यह है कि पौधारोपण के नाम पर हो रही सरकारी धन की बर्बादी को लेकर अब स्थानीय जनता भी सवाल उठाने लगी है। अकेले सहजनवा…
सहजनवा(गोरखपुर)। औद्योगिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड (आईजीएल) की गीडा इकाई में व्यापक फायर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास आईजीएल के बिजनेस हेड एस.के. शुक्ल के मार्गदर्शन एवं प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। एथेनॉल टैंक में आग लगने का किया गया अभ्यासमॉक ड्रिल के दौरान एथेनॉल टैंक में अचानक आग लगने की काल्पनिक आपात स्थिति तैयार की गई। इमरजेंसी सायरन बजते ही आईजीएल की इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने कुछ ही सेकंड में घटनास्थल…
अलीगढ़। डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु संघ, अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि यदि परिषदीय शिक्षकों को विभागीय TET के माध्यम से लाभ देने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है, तो वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षामित्रों को भी समान अवसर प्रदान करते हुए उनके लिए विभागीय TET आयोजित कर नियमितीकरण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षामित्रों के लिए अलग-अलग मानदंड अपनाना न्यायसंगत नहीं है। उनका कहना है कि जहां शिक्षकों को विभागीय TET के…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अर्जुनपुरा स्थित लोधी राजपूत बगीची में उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का आयोजन उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद लोधी एवं सतीश पटेल के नेतृत्व में किया गया। आयोजन के दौरान सामाजिक सौहार्द और जनसेवा का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर मथुरा-वृंदावन विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनिल अग्रवाल सहित अन्य समाजवादी नेताओं का उद्योग व्यापार…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 16वीं बैठक मंगलवार को वृंदावन स्थित लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन के सभागार में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एवं समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंदिर प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने तथा खाद्य सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंदिर के स्वर्ण एवं रजत झूला, सिंहासन, सीढ़ी आदि की मरम्मत कार्य की प्रगति, मंदिर की पीली एवं सफेद धातु का मूल्यांकन, सफाई व्यवस्था के लिए प्राप्त निविदाओं, निधिवनराज…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे स्थित मांट टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग द्वारा वृहद एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अनधिकृत एवं अनफिट वाहनों के संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाना था। अभियान में एआरटीओ राजेश राजपूत, एआरटीओ सतेंद्र कुमार सिंह, यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) संदीप चौधरी एवं पूजा सिंह सहित परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने दिल्ली-आगरा एवं आगरा-दिल्ली मार्ग पर संचालित बसों की गहन जांच की। चेकिंग के…

