बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी चन्द प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय केशरी सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा है कि उनके गाटा संख्या 493 डीही आबादी में टावर लगा है किन्तु गांव के ही पट्टीदार प्रेमनरायन सिंह और उनके पुत्र मनोज सिंह फर्जी शिकायत करके टावर को हटवाने का षड़यंत्र कर रहे हैं। चन्द प्रताप सिंह के पुत्र शिव सिंह ने मंगलवार को डीएम को पत्र सौंपा और मांग किया कि उनके पिता की जमीन से टावर न हटवाया जाय और षड़यंत्र करने वाले विरोधिों के प्रति कार्रवाई की जाय। शिव सिंह ने बताया कि जीओ…
Author: P.K. Rastogi
•अनुपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र उपस्थिति सुधारने के दिए सख्त आदेश रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को विकास खंड पिसावां के कई प्राथमिक विद्यालयों एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहद कम पाई गई तथा सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय वजीरनगर (कम्पोजिट) के निरीक्षण के दौरान कुल छह अध्यापकों एवं…
रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय। कोठीभार/महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बरवा दिगम्बर गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव नहर के रेगुलेटर पर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बरवा दिगम्बर निवासी अनिल साहनी (30) पुत्र ढोढई का शव गांव के समीप गुजरने वाली नहर पर बने रेगुलेटर पर कपड़े के सहारे लटका मिला। बुधवार सुबह करीब 6 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा अज्ञात कारणों से आत्महत्या किए जाने…
•लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, अधिकारियों को समय रहते व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश। — के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। आगामी मानसून सत्र को देखते हुए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नगर के प्रमुख नालों एवं जल निकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जल निकासी की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी स्थिति में शहर में जलभराव नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी कर्मचारी एवं अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी…
•हिंदी पत्रकारिता पर होगी संगोष्ठी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब के तत्वावधान में 19 जून को प्रातः 10 बजे बृजवासी रॉयल होटल के सभागार में हिंदी पत्रकारिता विषय पर एक विशाल पत्रकार गोष्ठी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य…
•असगरपुर में भाजपा सतोहा मंडल द्वारा सहभोज एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम संपन्न रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सोमवार की रात्रि में भारतीय जनता पार्टी महानगर के जिलाध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव के निर्देशानुसार एवं सतोहा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह राजावत के नेतृत्व में असगरपुर गांव में रात्रि चौपाल, सहभोज एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। वहीं राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, सुशासन और संगठन की मजबूती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड (राजस्व) की समीक्षा बैठक हुई संपन्न। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड पर 8वीं रैंक लाने की बधाई देते हुए निर्देश दिए कि हमें अधिक मेहनत करते हुए आगामी माह में और अच्छी रैंक लानी है। उन्होंने सभी अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। कार्यों के प्रति सतर्कता, जिम्मेदारी एवं पूर्ण निष्ठा का विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागीय…
•जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव बोले- रोजगार छीनना नहीं, बढ़ाना सरकार की जिम्मेदारी। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा, जहां कातिबों (दस्तावेज लेखकों) और अधिवक्ताओं द्वारा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनरत कातिबों और वकीलों से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने रजिस्ट्री कार्यालयों में वर्षों से कार्यरत कातिबों का कार्य एक निजी संस्था को सौंपकर हजारों परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने…
राहुल मिश्रा, रिपोर्टर सीतापुर। मिश्रिख तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रौसिंगपुर में बड़े मंगल के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तुरंतनाथ ब्रह्मदेव स्थान पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनकामेश्वर सेवा समिति द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मनकामेश्वर सेवा समिति के सदस्यों में देवेन्द्र मिश्रा, गौरव, अखिलेश त्रिपाठी, विजय तिवारी, दीपक, सज्जन, विनय तथा नितिन मिश्रा…
-वंशिका, मानसी व अमित को मिला एलीट गोल्ड, प्रगति ने एलीट सिल्वर प्रमाणपत्र पर जमाया कब्जा। अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ऑनलाइन शिक्षण मंच एनपीटीईएल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पटल पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न उच्च स्तरीय पाठ्यक्रमों में श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर एलीट गोल्ड एवं एलीट सिल्वर प्रमाणपत्र हासिल किए हैं। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लिकेशन विभाग की बीटेक की छात्रा वंशिका वार्ष्णेय ने डेटा माइनिंग फॉर डिसीजन मेकिंग पाठ्यक्रम में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके एवं मानसी ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ एलीट +…

