कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय सहित वरिष्ठ पत्रकार और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब के तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता एवं समसामयिक विषयों पर एक विशाल पत्रकार गोष्ठी का आयोजन 19 जून को प्रातः 10 बजे से शहर स्थित बृजवासी रॉयल होटल के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं एनयूजेआई (नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि गोष्ठी में प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि…
Author: P.K. Rastogi
•भगवानपुर निवासी सुरेंद्र मद्धेशिया की हुई पहचान, पुलिस ने शुरू की जांच रिपोर्ट : सुनील पाण्डेय। निचलौल/महराजगंज। थाना निचलौल क्षेत्र के पाली उर्फ हनुमानगंज गांव के समीप स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को दूरभाष के माध्यम से नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर…
•मनोरमा नदी के संरक्षण हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने की उठी मांग। बस्ती। मनोरमा नदी को स्वच्छ, अविरल और अतिक्रमण मुक्त बनाने की मांग को लेकर आयोजित ‘मनोरमा जनजागृति यात्रा’ जनसहभागिता के व्यापक उत्साह के साथ संपन्न हुई। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ के नेतृत्व में निकली यह यात्रा मखौड़ा धाम से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय, बस्ती तक लगभग 65 किलोमीटर का सफर तय करते हुए पहुंची। यात्रा में हजारों लोगों ने मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों के माध्यम से सहभागिता की। मखौड़ा धाम में आयोजित उद्घाटन सभा को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने मनोरमा नदी और मखौड़ा…
सिद्धार्थनगर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास खंड नौगढ़ में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का कार्यक्रम मुख्य अतिथि मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता एवं विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही,जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर,विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा फीता…
•फ्रेमवर्क फार फर्टिलाइजर ऐप के माध्यम से होगी यूरिया, डीएपी एवं एनपीके की बिक्री, शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जनपद के समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि दिनांक-15 जून 2026 से उर्वरक बिक्री के लिए फ्रेमवर्क फार फर्टिलाइजर ऐप के माध्यम से बुकिंग के पश्चात उर्वरक (यूरिया, डी0ए0पी0 एवं एन0पी0के0) प्राप्त किया जायेगा। यदि किसी किसान भाई को निजी दुकान से उर्वरक बुकिंग करने अथवा उर्वरक प्राप्त करने में समस्या होती है तो अपने विकास खण्ड के निम्न विवरणानुसार सहायक विकास अधिकारी (कृषि) तथा सहकारी समिति से उर्वरक क्रय करने में समस्या आती…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद में लगातार बढ़ रहे पत्रकार उत्पीड़न, झूठे मुकदमों, प्रशासनिक उपेक्षा और पुलिस की कथित मनमानी के खिलाफ सोमवार को विभिन्न समाचार पत्रों, चैनलों एवं मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों का आक्रोश खुलकर सामने आया। सैकड़ों पत्रकारों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को लगातार कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। जनहित के मुद्दे उठाने…
•केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं : चौधरी तेजवीर सिंह रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा केंद्र सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मथुरा ब्लॉक परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सांसद चौधरी तेजवीर…
नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले किसानों से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, राज्य सरकार के प्रयासों और किसानों के सहयोग से साकार हुई है। उन्होंने इसे प्रदेश के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सरकार के अनुसार, पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे भूमि दाता किसानों का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर…
•दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक में निर्णय, नई कार्यकारिणियों के गठन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू। रिपोर्ट: विजय नागपाल मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जिला स्तर तक की सभी वर्तमान कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह निर्णय दिल्ली में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। न्यास की ओर से जारी सूचना के अनुसार, वर्तमान कार्यकारिणी ने सफलतापूर्वक अपना तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। संगठन को वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं पूर्णतः डिजिटल स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से…
•पांच साल बीत गए, पर सिस्टम नहीं बदला – हर बरसात के साथ खुलते हैं मौत के द्वार रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने नगर निगम प्रशासन को चेताते हुए कहा कि बरसात का मौसम आते ही मथुरा नगर निगम के खुले नाले एक बार फिर मौत की दावत देने को तैयार खड़े हैं। यह कोई चेतावनी नहीं, बीते सालों का कड़वा सच है, जिसे प्रशासन ने बार-बार अनदेखा किया। आज ही के दिन, पांच साल पहले सदर निवासी दो नौजवान जतिन और अरमान खुले नाले में गिरकर अपने परिवार…

