•केंद्र की जनहितकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी : श्रीकांत शर्मा मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा रविवार को केंद्र सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मथुरा ब्लॉक परिसर में भव्य जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने सहभागिता कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा…
Author: P.K. Rastogi
मथुरा। थाना जैत पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो कार तथा ट्रांसफार्मर चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर चोरी के मुकदमे में वांछित आरोपी जैत माइनर बंबे के रास्ते रामताल रोड की ओर जा रहे हैं और किसी नई वारदात को…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिला अस्पताल में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए।सफाईकर्मियों द्वारा अचानक कार्य बहिष्कार किए जाने से अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई और मरीजों तथा तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाईकर्मियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन ठेकेदार उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले रहा है। इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते अस्पताल परिसर, वार्डों और अन्य स्थानों पर नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कर्मचारियों ने अपनी…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। नगर निगम ने 24 जून को मनाए जाने वाले गंगा दशहरा पर्व की तैयारियां तेज कर दी हैं। यमुना के घाटों पर स्वास्थ्य टीम, प्रकाश, जल समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय पर महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त जग प्रवेश ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। बैठक में यमुना के दोनों ओर पर बैरिकेडिंग, वस्त्र बदलने के कक्ष, गोताखोर और स्टीमर की व्यवस्था के निर्देश दिए। घाटों की सफाई, मरम्मत, सजावट और प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट…
मथुरा। जिला कोषागार में 1.62 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी व चार माह से लापता सहायक लेखाकार अभिषेक श्रीवास्तव ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए फिल्मी स्टाइल में सदर थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि चार माह बाद भी प्रकरण की विवेचना लंबित है। सहायक लेखाकार अभिषेक श्रीवास्तव पर आरोप है कि वह 2020 से छह मृत पेंशनरों के फर्जी जीवित प्रमाण पत्र लगाकर अपने बैंक खाते में पेंशन की रकम…
•श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर नियमित पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और भोग व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग; गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने एवं सनातन धर्म बोर्ड गठन की भी वकालत। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह रविवार को दिनेश फलाहारी महाराज के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।डॉ. एपी सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और कर्मस्थली सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से संबंधित मामला…
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के विकास खण्ड नौगढ़ में 14 से 16 जून तक आयोजित जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ विधायक श्री श्यामधनी राही ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक राही ने ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित…
•प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई। सिसवा बाजार (महराजगंज)। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोठीभार थाना परिसर में पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न अखाड़ों के खलीफा, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह ने सभी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा पारंपरिक तरीके से शांतिपूर्वक मुहर्रम मनाने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिया…
•निःशुल्क दवा वितरण के साथ ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ। सिद्धार्थनगर। भनवापुर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा एवं बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगों से पीड़ित कुल 242 मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। मेले में खांसी, गले में खराश, एसिडिटी, फंगल संक्रमण, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग सहित अन्य सामान्य बीमारियों के मरीजों का उपचार किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 43 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 52 मरीजों, पीएचसी…
•एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलीं, लाभार्थियों ने उठाया लाभ कुदरहा, बस्ती। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुदरहा ब्लॉक सभागार में जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार…

