Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

सुल्तानपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सुल्तानपुर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी, युवाओं की भूमिका तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के योगदान पर विचार-विमर्श करना था। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के माननीय प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंक वर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य, के.एन.आई.पी.एस.एस. डॉ. राधेश्याम सिंह रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। उन्होंने युवाओं से…

Read More

•फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री को रक्त से लिखा पत्र, प्रबंधन व्यवस्था पर लगाए गंभीर आरोप रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। संत दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रक्त से पत्र लिखकर मंदिर के आय-व्यय और चढ़ावे की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया है कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले दान और चढ़ावे के प्रबंधन में पारदर्शिता का अभाव है। उन्होंने दावा किया कि मंदिर की गुल्लकें खोले जाने के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद कर…

Read More

सुल्तानपुर। दूबेपुर ब्लॉक स्थित दिखौली गांव के अति प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पूरे अधिमास के दौरान समाजसेवी मनोज सिंह के संयोजकत्व एवं ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे थे। कथा के दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने मौजूद लोगों को आश्चर्य और श्रद्धा से भर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कथा के मध्य मंदिर के चबूतरे पर एक नाग दिखाई दिया, जिसे लोगों ने आस्था के भाव से नागराज मानते हुए कथा श्रवण के लिए आया बताया। कथा वाचन कर रहे कथापीठाधीश्वर…

Read More

रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय। महराजगंज। थाना सिंदुरिया पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर खुद को सेवायोजन विभाग का कर्मचारी बताकर फर्जी पहचान पत्र के जरिए लोगों से धनराशि वसूलने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, बरवा सोफिया निवासी संजीव प्रजापति ने 14 जून 2026 को थाना सिंदुरिया में तहरीर देकर बताया कि करीब पांच माह पहले बनकटी निवासी हारुन ने भेड़िया स्थित अपनी “अतुल टूर एंड ट्रैवल्स” दुकान पर न्यूजीलैंड भेजने का भरोसा दिलाया। उसने स्वयं को सेवायोजन विभाग महराजगंज का कर्मचारी बताते हुए कथित आईडी…

Read More

•डीएम चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा, यातायात एवं मूलभूत सुविधाओं पर हुई विस्तृत चर्चा। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा शहर मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूसों के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी…

Read More

•गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं की परखी व्यवस्थाएं रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। पावन अधिकमास के दौरान श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वयं परिक्रमा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने विश्व प्रसिद्ध राधाकुंड पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था, बैरियर, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध, गोताखोरों की तैनाती सहित अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की…

Read More

•15 जून से शुरू हुई प्रणाली, निर्धारित दरों पर किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जनपद के किसानों को निर्धारित दरों पर समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। 15 जून 2026 से उर्वरकों का वितरण ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जनपद के सभी फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उर्वरक वितरण व्यवस्था को सुचारु, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों…

Read More

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय सहित वरिष्ठ पत्रकार और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब के तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता एवं समसामयिक विषयों पर एक विशाल पत्रकार गोष्ठी का आयोजन 19 जून को प्रातः 10 बजे से शहर स्थित बृजवासी रॉयल होटल के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं एनयूजेआई (नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि गोष्ठी में प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि…

Read More

•भगवानपुर निवासी सुरेंद्र मद्धेशिया की हुई पहचान, पुलिस ने शुरू की जांच रिपोर्ट : सुनील पाण्डेय। निचलौल/महराजगंज। थाना निचलौल क्षेत्र के पाली उर्फ हनुमानगंज गांव के समीप स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को दूरभाष के माध्यम से नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर…

Read More

•मनोरमा नदी के संरक्षण हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने की उठी मांग। बस्ती। मनोरमा नदी को स्वच्छ, अविरल और अतिक्रमण मुक्त बनाने की मांग को लेकर आयोजित ‘मनोरमा जनजागृति यात्रा’ जनसहभागिता के व्यापक उत्साह के साथ संपन्न हुई। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ के नेतृत्व में निकली यह यात्रा मखौड़ा धाम से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय, बस्ती तक लगभग 65 किलोमीटर का सफर तय करते हुए पहुंची। यात्रा में हजारों लोगों ने मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों के माध्यम से सहभागिता की। मखौड़ा धाम में आयोजित उद्घाटन सभा को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने मनोरमा नदी और मखौड़ा…

Read More