रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सोमवार को मोहर्रम के 6 वें दिन सोमवार को पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनोहरपुरा से अलम और अखाड़े का परम्परागत जुलूस श्रद्धा और सौहार्द के साथ निकाला गया। मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के अध्यक्ष भूरा शेख़ और सचिव अबरार खान वारसी के तत्वावधान में यह जुलूस आरिफ ओर परवेज आलम के नेतृत्व में शाम 7:30 बजे मनोहरपुरा से रवाना हुआ। अलम का जुलूस मनोहरपुरा से शुरू होकर कोतवाली रोड, चाह कठौती, भरतपुर गेट, मछली मण्डी, दरेसी, मटिया दरवाजा, बरबार पाड़ा, मण्डी रामदास, ठेक…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दयानंद शाखा द्वारा वेद मंदिर परिसर में हिंदू साम्राज्य दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता 99 वर्षीय योगाचार्य चंद्रभान गुप्त ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन एवं उनके द्वारा स्थापित हिंदवी स्वराज्य के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक थे। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने तथा राष्ट्रभक्ति, साहस और संस्कारों…
•जनपद के बेसिक शिक्षकों के विभिन्न संगठनों ने विधायक श्रीकांत शर्मा से मिलकर टीईटी से मुक्ति, पुरानी पेंशन, उपार्जित अवकाश की रखी मांग। मथुरा। जिले के परिषदीय शिक्षकों के संगठनों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री व मथुरा वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा से मिलकर शिक्षक समस्याओं के निस्तारण की मांग रहीं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, यूटा व महिला शिक्षक मोर्चा समेत करीब आधा दर्जन शिक्षक संघों के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री से कैम्प कार्यालय पर मुलाकात की। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत जनपद स्तरीय गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शोध क्षेत्र राया में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने की। इस अवसर पर बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, मांट विधायक राजेश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. योगेश कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया। इस अवसर पर योग के महत्व, उपयोगिता एवं भारतीय संस्कृति में उसके योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आधिकारिक थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जो बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक सक्रियता, मानसिक सजगता और बेहतर जीवन गुणवत्ता बनाए रखने पर केंद्रित है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय परिसर में प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। गोकुल बैराज के समीप एक पत्रकार के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के मामले में बीते रविवार शाम को सदर थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। आरोपित पक्ष ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पत्रकार और अन्य मौजूद पत्रकारों के समक्ष लिखित रूप से माफी मांगी। जानकारी के अनुसार, एक टेम्पो चालक और उसके साथियों पर पत्रकार गिरीश के साथ अभद्रता एवं मारपीट का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में पत्रकार मामले को लेकर एकजुट हुए। मामले की गंभीरता को…
रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। सीतापुर। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक रावत ने शाहपुर अटिया स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, राजस्व, विकास कार्यों तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र सांसद को सौंपे। सांसद अशोक रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना…
•सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कर श्रीराम मंदिर के चंदा डकैतों को गिरफ्तार करे सरकार-डा. राम सुभाष वर्मा बस्ती। भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए धन और चढ़ावे में लूट के आरोपों तथा राम भक्तों की आस्था के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आवाह्न पर रविवार को जिला मुख्यालय और प्रमुख चौराहों पर भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया तथा 420 का चेक तैयार कर चंपत राय को भेजा। कार्यकर्ताओं ने…
बस्ती। रविवार को शिवसेना की बैठक गायत्री मंदिर परिसर में जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, नीति, कार्यक्रम पर चर्चा के साथ ही अधिवक्ता प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया। सर्व सम्मत से अमित सिंह अध्यक्ष, भवानी सेना में दीप्ति सिंह को संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि मजबूत संगठन से ही राजनीतिक, सामाजिक लक्ष्य प्राप्त होंगे, इस दिशा में निरन्तर प्रयास जारी है। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप दूबे, सुरेश निषाद, बलराम प्रजापति, अजय कुमार चौधरी, श्रीओम मिश्रा, हरिश्चन्द्र सिंह, आशीष गुप्ता,…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव समिति के पूर्व मंत्री एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के सचिव योगेश अग्रवाल ने श्री कपिल शर्मा के समर्थन में बयान जारी करते हुए उनके विरुद्ध लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। योगेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग कथित रूप से फर्जी भगवाधारी टीम बनाकर धर्म संसद के नाम पर फेसबुक के माध्यम से कपिल शर्मा की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग समय-समय पर विभिन्न मुद्दों को उठाकर बयानबाजी करते हैं और स्वयं को जान का खतरा बताकर सरकार एवं…

