•चौकी प्रभारी व सिपाही निलंबित।•बुधवार आधी रात को हुई बड़ी कार्रवाई।•स्वजन ने पुलिस पर लगाया था लापरवाही का आरोप। बस्ती: लक्षमण निषाद हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवालों के बाद पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया है। घटना में प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही बरतने और समय पर उचित कदम न उठाने के आरोप में संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारी रखौना (सब-इंस्पेक्टर) बृजमोहन सिंह व आरक्षी अमरजीत यादव को तत्काल प्रभाव से बुधवार की आधी रात को निलंबित कर दिया गया है।इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।एसपी डाक्टर यशवीर सिंह ने…
Author: P.K. Rastogi
(नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस – 26 जून 2026) लेखक – डॉ. प्रितम भि. गेडाम विचार मंथन: समस्त जीव-जगत में मनुष्य को सबसे बुद्धिमान प्राणी माना जाता है और इसका प्रमुख कारण उसका विकसित मस्तिष्क हैं। मानव शरीर की प्रत्येक गतिविधि, निर्णय और व्यवहार का संचालन मस्तिष्क द्वारा ही किया जाता हैं। यदि मस्तिष्क सही ढंग से कार्य न करे तो मनुष्य का अस्तित्व मात्र एक जिंदा लाश तक सीमित रह जाता हैं। दुर्भाग्यवश, नशा सबसे पहले और सबसे अधिक इसी मस्तिष्क पर आघात करता है। मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति की सोचने-समझने की…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जनपद में संचालित कोचिंग सेंटरों, होटलों, लाइब्रेरी एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में किसी भी स्थिति में बेसमेंट में कोचिंग सेंटर संचालित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर…
सल्टौआ (बस्ती )। पशुओं को गलाघोंटू जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए क्षेत्र में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुधन प्रसार अधिकारियों और पैरावेटों के सहयोग से पशुपालकों के पशुओं का सुरक्षात्मक टीकाकरण किया जा रहा है। डिप्टी सीवीओ भानपुर डॉ. बलराम चौरसिया ने पशुपालकों से अपील की कि वे टीकाकरण कर्मियों का सहयोग करें और अपने पशुओं को अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं। यह जानकारी उन्होंने विकास खंड सल्टौआ के बैरिहवा में आयोजित पशुपालक गोष्ठी में दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पशुओं में गलाघोंटू निरोधक टीकाकरण किया जा रहा है। गलाघोंटू बरसात के मौसम में फैलने वाली…
मथुरा। आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर (ब्रज क्षेत्र) के तत्वावधान में गुरुवार को परिणय गार्डन, मसानी लिंक रोड पर ‘संविधान हत्या दिवस’ एवं ‘लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 101 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया तथा आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, विधायक श्रीकांत शर्मा, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, विधायक मेघश्याम सिंह एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर बीते दिवस परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस एवं खनन विभाग के सहयोग से 20 एवं 21 जून को जनपद में दो दिवसीय विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान का संचालन वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश राजपूत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सतेन्द्र कुमार सिंह तथा यात्रीकर अधिकारी संदीप चौधरी ने यातायात पुलिस एवं खान निरीक्षक के समन्वय से किया। विशेष अभियान के…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बीते दिवस जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में ओपीडी, आईपीडी, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, एंबुलेंस सेवाएं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पीसीपीएनडीटी सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए पंखों की…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद के कोसीकलां क्षेत्र स्थित ग्राम कोटवान औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कुछ टायर प्लांटों से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाला जहरीला काला धुआं और दुर्गंध न केवल पर्यावरण को प्रदूषित कर रही है, बल्कि आसपास के हजारों लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के आसपास स्थित कोटवान, नबीपुर सहित कई गांवों के तीन हजार से अधिक लोग प्रदूषण से प्रभावित हैं। क्षेत्र के बुजुर्ग, महिलाएं और…
9 मोहर्रम की “कत्ल की रात”: सभी ताजियों ने इमामबाड़ों से उठकर परम्परागत मार्गों पर की रात भर गश्त। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गुरुवार को हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में 9 मोहर्रम की रात मथुरा गम और अकीदत में डूबा रहा।मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में सैयद मोहम्मद हैदर रिजवी के नेतृत्व में अलम और बड़ा दुलदुल का जुलूस इमामबाड़ा नक्कारची टीला से मातमी माहौल में निकाला गया। शाम 7 बजे जुलूस का आगाज़ होते ही “या हुसैन, या हुसैन” की सदाओं से पूरा इलाका गूंज उठा। जुलूस नक्कारची टीला से चौक बाजार, घीया मंडी…
👉 मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद के विधानसभा क्षेत्र धनघटा एवं गोरखपुर के विधानसभा क्षेत्र खजनी के विकास हेतु रूपए 475 करोड़ से अधिक की 139 विकास परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण/शिलान्यास। 👉 मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मंदिर की भव्यता एवं सौंदर्य को बढ़ाने एवं क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दिया गया आश्वासन, स्थानीय जनता में दिखी खुशी की लहर। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर/लखनऊ। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरुवार को जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर बाबा…

