Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

बस्ती। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अंतर्गत जनपद के पशुपालकों को स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की इकाई स्थापित करने के लिए अधिकतम 80 हजार रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में नन्द बाबा दुग्ध मिशन द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मिशन निदेशक ने बताया कि इच्छुक पशुपालक नन्द बाबा दुग्ध मिशन के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बाहरी राज्यों से उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा नस्ल के क्रय पर अनुदान दिया जाएगा।…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आशुतोष पांडे के विरुद्ध सीबीआई जांच कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आशुतोष पांडे पर कई लोगों के खिलाफ कथित रूप से झूठे मुकदमे दर्ज कराने तथा धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। फलाहारी महाराज ने कहा कि यदि आशुतोष पांडे ब्रज क्षेत्र में आते हैं तो साधु-संत उनका विरोध करेंगे। उन्होंने दावा किया कि शामली क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को कथित रूप से झूठे मामलों में फंसाया गया तथा रामलीला समिति की भूमि…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। आगामी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी) के साथ शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ जनों से शिष्टाचार भेंट कर समर्थन एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद एवं समाजसेवी राजा मानवेंद्र सिंह से मुलाकात कर चुनावी परिदृश्य एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा के महापौर विनोद अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनसे भी शिष्टाचार भेंट…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पतौंजा स्थित पंचायत भवन में प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न फैक्ट्रियों की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार (फीडर) प्रोजेक्ट अवधेश गुप्ता ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि फैक्ट्रियों की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि का अधिग्रहण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा तथा किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि औद्योगिक परियोजना के तहत गांव के लगभग 60 प्रतिशत युवाओं को उनकी योग्यता…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी के नेता गौरव किशनपुरिया एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में सोशल मीडिया पर अदिति यादव के संबंध में कथित रूप से प्रसारित की जा रही भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से गौरव किशनपुरिया ने कहा कि अदिति यादव की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से साजिशन झूठी खबरें और भ्रामक पोस्ट प्रसारित की जा रही हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई करने…

Read More

के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में आज दिनांक ।। जून, 2026 को ‘सैनिक बन्धु बैठक का सफल आयोजन वीर चक्र सिपाही सत्यवान सिंह सभागार में किया गया। बैठक के प्रारंभ में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कर्नल राम प्रकाश मिश्र (अ०प्रा०) द्वारा बैठक के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बंदोबस्त अधिकारी (चकबन्दी), अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) खलीलाबाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित उपस्थित समस्त अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों का औपचारिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान 25 मई 2026 को संपन्न हुई विगत…

Read More

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेल संपत्ति की सुरक्षा, यात्रियों की सहायता और मानव तस्करी रोकथाम अभियान के तहत एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया तथा लावारिस मिले बच्चों एवं संकट में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बचाया। आरपीएफ पीलीभीत एवं अपराध आसूचना शाखा इज्जतनगर की संयुक्त टीम ने 10 जून को पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर निगरानी के दौरान एक शातिर चोर को रेल संपत्ति की कॉपर वायर काटते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं, बचपन बचाओ अभियान के तहत विभिन्न स्टेशनों…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम का गुरुवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफल उद्यमियों को सम्मानित किया गया तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृत होने वाले युवाओं को चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उद्यमियों से संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार बताया। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारत की प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर डवलपमेंट कंपनी कॉक्सफ्यूचर टेक्ननोलॉजी प्रा.लि. ने संस्कृति विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट के दौरान 16 विद्यार्थियों का चयन अपनी कंपनी के लिए किया है। कंपनी ने इन विद्यार्थियों को बिजनेज डवलपमेंट एक्सीक्यूटिव, आईटी सेल एक्सीक्यूटिव, पीएचपी डवलपर, फ्लटर डवलपर और एंड्रायड डवलपर के पद पर नियुक्ति दी है। विद्यार्थियों के इस चयन पर संस्कृति विवि प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संस्कृति विवि के प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग विभाग के डाइरेक्टर सुबनोय ताल्लुकदार ने बताया कि कंपनी द्वारा त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के उपरांत वी.टेक. के अर्पित कुमार,…

Read More

रिपोर्ट राहुल मिश्रा। सीतापुर/मिश्रिख। मिश्रिख नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है। आरोप है कि बिना मान्यता और आवश्यक चिकित्सीय योग्यता के कई लोग खुलेआम मरीजों का उपचार कर रहे हैं, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टर भोली-भाली जनता को सस्ते और त्वरित इलाज का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई न किए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। लोगों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र…

Read More