Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। नैमिषारण्य (सीतापुर)। धर्मनगरी नैमिषारण्य में ज्येष्ठ माह के दौरान श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र माह में श्रद्धा और भक्ति भाव से भागवत कथा सुनने से मनुष्य को असीम पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन के कष्टों का निवारण होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नैमिषारण्य वह पावन तपोभूमि है, जहां महर्षि शौनक सहित 88 हजार ऋषि-मुनियों ने सत्संग और धर्मचर्चा की थी। इसी कारण यहां कथा श्रवण का आध्यात्मिक फल कई गुना अधिक माना जाता है। ज्येष्ठ माह में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने मंगलवार को यातायात पुलिस एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्टेट बैंक चौराहे से भूतेश्वर चौराहे के निकट स्थित रेलवे अंडरपास तक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान बस अड्डे के समीप रेलवे अंडरपास के किनारे रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए अस्थायी सीमेंट फाउंडेशन को यातायात संचालन में बड़ी बाधा पाया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर रेलवे…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। वृन्दावन में एक मकान का छज्जा गिरने से घायल हुए श्रद्धालुओं का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम (चेरिटेबल अस्पताल) पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत कर अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ को सभी घायलों को उत्कृष्ट एवं समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार हादसे में घायल हुए सभी सात श्रद्धालुओं का उपचार…

Read More

अलीगढ़। युवाओं को नवाचार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलायतन विश्वविद्यालय का यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर (यूआईआईसी) विद्यार्थियों के स्टार्टअप और नवाचारों को नई पहचान देने का कार्य कर रहा है। यहां युवा उद्यमियों को मंच, मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराकर स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा मिशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य युवा नवाचारकों को मेंटरशिप, वित्तीय सहयोग, इन्क्यूबेशन सुविधाएं और उद्योग…

Read More

— के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज, भुजैनी में बुधवार को “वर्तमान शिक्षा में चुनौतियां एवं समाधान” विषय पर अभिभावक-शिक्षक विचार संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, अभिभावकों, छात्रों एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर शिक्षा के बदलते स्वरूप और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विजयकृष्ण ओझा, पूर्व विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग, हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद, विशिष्ट अतिथि प्रो. विजय कुमार राय, अधिष्ठाता शिक्षा संकाय, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर तथा महाविद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक श्री उदय राज तिवारी द्वारा…

Read More

के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। बुधवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाब, राजकीय कन्या इण्टर कालेज खलीलाबाद सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्मचारीगण को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने,अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। नैमिषारण्य/सीतापुर। तीर्थनगरी नैमिषारण्य के प्रसिद्ध राजघाट पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में गोमती नदी में स्नान के दौरान 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लकड़ियामऊ निवासी सुमित कुमार अपने कुछ साथियों के साथ राजघाट पर स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे नदी से बाहर निकाला और उपचार के…

Read More

बस्ती। ज्येष्ठ मास के छठे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर शहर के कंपनी बाग स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और देर रात तक पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। धार्मिक आयोजन के अंतर्गत महिलाओं द्वारा भक्ति भाव से ओतप्रोत कई धार्मिक गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा परिसर रामभक्ति और हनुमान भक्ति के रंग में रंग गया। सायंकाल आयोजित सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान का गुणगान किया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का…

Read More

बस्ती। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के अमर सेनानियों और गुमनाम शहीदों की स्मृति को समर्पित तीन दिवसीय महुआ डाबर महोत्सव-2026 के दूसरे दिन ऐतिहासिक क्रांति स्थल पर भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महुआ डाबर संग्रहालय द्वारा आयोजित महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए क्रांतिवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा निर्मित लगभग आधे घंटे की ऐतिहासिक एवं मार्मिक ऑडियो डॉक्यूमेंट्री ‘महुआ डाबर: निशां अभी बाक़ी हैं’ का श्रवण कराया गया। डॉक्यूमेंट्री में महुआ डाबर के गौरवशाली अतीत, 1857 की क्रांति में इसकी भूमिका तथा स्थानीय…

Read More

रुद्रप्रयाग। जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्र के काकड़ागाड़ बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला उपनिरीक्षक पूजा रावत एवं उनकी टीम मंगलवार को काकड़ागाड़ बैरियर पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। जांच में उसके पास से 28 हाफ अवैध शराब बरामद हुई।…

Read More