Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धि के दृष्टिगत मंगलवार को नगर निगम मथुरा वृंदावन के वार्ड नंबर 5 भरतपुर गेट मलिन बस्ती में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की संस्था नेचर ग्रीन ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अपर नगर आयुक्त ने स्वयं रोड से कचरे को उठाकर सफाई की। अपर नगर आयुक्त ने बताया की स्वयं निरीक्षण कर व जनता के द्वारा फीडबैक लिया गया है। जिसमें लोगों का कहना है नगर निगम की पूरी टीम वार्ड को स्वच्छ रख रही…

Read More

•हर भारतीय को जोड़ने वाला नाम है राम : योगी आदित्यनाथ •रामभक्ति ही राष्ट्रशक्ति का आधार : रामभद्राचार्य •लक्ष्य के प्रति समर्पण ही लक्ष्मणत्व है : रामभद्राचार्य अभिनव अग्रवाल की रिपोर्ट लखनऊ। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के समापन अवसर पर पहुंचकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा श्रवण किया। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के विश्राम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और श्री राम कथा से पूरे लखनऊ का वातावरण राम मय हो गया। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य…

Read More

•डुमरियागंज क्षेत्र के भलुवाही राजस्व गांव में निर्मित विद्यालय का हुआ निर्माण •बीते अप्रैल माह में प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय द्वारा दिए गए पत्र पर बीईओ ने बीएसए को भेजी थी रिपोर्ट सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बहेरिया ग्राम पंचायत के भलुवाही राजस्व गांव में निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का नाम बदलने की संभावना काफी बढ़ गई है। बीते अप्रैल माह में प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर विद्यालय का नाम कादिराबाद की जगह बहेरिया करने की मांग की थी। जिस पर बीईओ द्वारा बीएसए को मामला अवगत कराया गया।…

Read More

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सिविल बार एसोसिएशन, सिद्धार्थनगर में विधायक निधि से निर्मित होने वाले ‘राजगुरु–सुखदेव सभागार’ का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। लगभग 24.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक सभागार की आधारशिला कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने रखी। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन एवं स्वागत भाषण महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी एडवोकेट ने किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्यामधनी राही ने…

Read More

महराजगंज। जनपद में लकड़ी फर्नीचर उद्योग को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को विकास खंड घुघुली के ग्राम रामपुर बल्डीहा में निर्माणाधीन एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना जनपद के प्रमुख ओडीओपी उत्पाद लकड़ी फर्नीचर को बढ़ावा देने, आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित की जा रही है। उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया…

Read More

कुदरहा,बस्ती: क्रांति की सरज़मीं महुआ डाबर में तीन दिवसीय ‘महुआ डाबर महोत्सव’ का शुभारंभ सोमवार को हुआ। महुआ डाबर संग्रहालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन प्रख्यात लेखक प्रणब मुखर्जी ने किया। महोत्सव का केंद्रीय विषय ‘शौर्य, शहादत और विरासत’ रखा गया है। उद्घाटन सत्र में प्रणब मुखर्जी ने कहा, “10 जून 1857 को यहां के क्रांतिवीरों ने छह ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों को मार गिराया था। यह वीरतापूर्ण प्रतिरोध अंग्रेजी हुकूमत के लिए सीधी चुनौती बन गया। प्रतिशोध में अंग्रेजों ने लगभग पांच हजार की आबादी वाले पूरे महुआ डाबर गांव को ‘गैर-चिरागी’ घोषित कर दिया। अंतरराष्ट्रीय व्यापार के इस…

Read More

कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में एक गरीब और अनपढ़ बुजुर्ग के साथ हुए चौंकाने वाले धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित रामकुशल का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें एलआईसी का पैसा दिलाने का झांसा देकर पहले उनका बैंक खाता खुलवाया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उनसे उनकी जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया। इसके साथ ही, उनके बैंक खाते से धीरे-धीरे 19.30 लाख रुपये की बड़ी रकम भी निकाल ली गई। पीड़ित रामकुशल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी दो लोगों ने विश्वास में लेकर उन्हें बैंक…

Read More

महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायतीराज विभाग की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2018-19 से वर्ष 2023-24 तक के ऑडिट परिपालन एवं लंबित ऑडिट प्रस्तरों के निस्तारण की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक के सभी लंबित ऑडिट प्रस्तरों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रति सप्ताह पांच-पांच प्रस्तरों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसकी अनुपालन आख्या जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला लेखा परीक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया कि जिला…

Read More

•मालखाने का चार्ज सौंपने के दौरान खुली पोल, सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल दोषी करार​•2018 के विवाद में बरामद पिस्टल मालखाने से लापता, तत्कालीन दीवान के खिलाफ केस दर्ज। सहजनवा। सहजनवा थाना क्षेत्र से पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। थाने के मालखाने में सुरक्षित रखी गई एक लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गए हैं। इस बड़ी लापरवाही का खुलासा होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आंतरिक जांच में लापरवाही और गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद, वर्तमान थानाध्यक्ष की तहरीर पर तत्कालीन दीवान (अब…

Read More

बस्ती: जिले में भाजपा नेता की पिटाई का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के हनुमानगंज मंडल के महामंत्री नीरज तिवारी पर क्षेत्र के दबंगों ने घात लगाकर हमला किया और उनके कनपटी पर कट्टा सटाकर पिटाई की। पुलिस ने नीरज तिवारी की तहरीर पर तीन नामजद समेत अन्य लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रुदौली थाना क्षेत्र के खगरा निवासी नीरज तिवारी पुत्र सभाजीत ने बताया कि वह रविवार की शाम बाजार से घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में रुधौली थाना क्षेत्र के टिकरी मोड़ के पास घात लगाकर कई लोग बैठे…

Read More