रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद की सभी कोतवाली और थाना पुलिस द्वारा देर शाम तक विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान किए। इसके अलावा कुछ वाहनों से मौके पर…
Author: P.K. Rastogi
•सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से हुई थीं घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम प्रयागराज। जनपद की महिला अधिवक्ता सुश्री जागृति शुक्ला का लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, हाल ही में अधिवक्ताओं और एसआरएन अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के बीच हुए विवाद के दौरान जागृति शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज से लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) रेफर किया गया था, जहां उनका इलाज चल…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भगवान श्री परशुराम शोभा यात्रा समिति (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा एडवोकेट एवं राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने प्रख्यात समाजसेवी विनोद दीक्षित को समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई। विनोद दीक्षित लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने यातायात व्यवस्था में सुधार, पर्यावरण संरक्षण, नालों को ढकवाने सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर उल्लेखनीय कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने रक्तदान अभियान के माध्यम से 8017 यूनिट रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देकर मथुरा में एक रिकॉर्ड स्थापित किया है।…
बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने गन्ना विकास सर्वोदय इंटर कॉलेज, मुंडेरवा स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय तथा प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों को समय से पूर्व प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र के साथ केंद्र…
•ऑटो रिक्शा जन कल्याण समिति के महेन्द्र ने रोजमारटा कंपनी को भेजा पत्रः मुआवजे की मांग। बस्ती। आरटीओ विभाग में संविदा कर्मचारियों का कोड लाक हो जाने के कारण लोगों को ड्राइंविग लाइसेंस बनवाने के लिये कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ी धूप में उम्मीद लेकर आने वाले लोग निराश लौट रहे हैं। इस सम्बन्ध में ऑटो रिक्शा जन कल्याण समिति के जिला संरक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव ने रोजमारटा कंपनी के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए एक शिकायत पत्र कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को भेजा है। समिति के जिला संरक्षक ने आरोप लगाया है कि 5 और 6 जून को…
•वीडियो बनाकर वायरल करने वाला जान से मारने की दी थी धमकी गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा चौकी अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किए जाने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। दरिंदों ने न सिर्फ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, बल्कि पीड़िता के मोबाइल पर ही घटना का वीडियो भेजकर उसे डराने का प्रयास भी किया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। प्रेमी संग गई थी सीवान, चार दरिंदों ने घेरा किया…
सहजनवा। सहजनवा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा में मनोनीत सभासद ने अपनी ही सरकार के कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए है। सभासद ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर डुमरी नेवास स्थित काली मंदिर पोखरा के सुंदरीकरण पर सवाल उठाए है। साथ ही नगर की सरकार के जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा किया गया है। पोस्ट आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। सहजनवा तहसील के नगर पंचायत घघसरा नवसृजित होने के कारण विकास कार्य अधिक किए जा रहे है। विकास कार्यों की कड़ी में करीब एक वर्ष पहले नगर पंचायत के डुमरी नेवास में…
सिद्धार्थनगर। डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज इटवा में समाजवादी पार्टी के सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें आगामी 2027 विधानसभा के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए विधायक इटवा व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि आने वाले कुछ ही महीनों में विधानसभा 2027 का चुनाव होने वाला है ।पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर लग कर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम करें। जिससे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की…
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज स्थित बंधन मैरिज हाल में पत्रकार स्व. शक्तिमणि त्रिपाठी की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने शामिल होकर स्वर्गीय शक्ति मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। करीब 11 बजे कार्यक्रम में स्व० शक्ति त्रिपाठी के चित्र पर लोगों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर शुरू किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि स्व. शक्ति मणि त्रिपाठी हर प्रकार की सामाजिक गतिविधियों में सदा महती भूमिका निभाते थे। बांसी विधायक जय प्रताप सिंह और पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय शक्तिमणि…
सिद्धार्थनगर। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक एवं किसान कांग्रेस की संयुक्त बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश की जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाली पार्टी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनसमस्याओं…

