रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी को वर्ष 2027 में सत्ता में लाने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ मथुरा पहुंचे पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद सविता का समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद लोधी, सतीश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत विनोद सविता ने कहा कि अब समय आ गया है कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव(मथुरा)। श्री दाऊजी कोल्ड स्टोरेज पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भागवत प्रवक्ता कपिलदेवाचार्य ने श्रद्धालुओं को पाप-पुण्य और भक्ति का महत्व बताया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मनुष्य द्वारा किए गए पाप और पुण्य का फल उसे इसी जीवन में प्राप्त होता है। व्यक्ति अपने कर्मों के माध्यम से ही सुख और दुख का अनुभव करता है। उन्होंने कहा कि संसार में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य जीवन की तीन महत्वपूर्ण त्रिवेणी हैं, जिनसे सीख लेकर मनुष्य को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाते…
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दृढ़ किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एकजुट हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान से हुई, जिसका नेतृत्व कुलपति डॉ. एम. बी. चेट्टी ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने हरियाली बढ़ाने और पारिस्थितिक संतुलन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। यह पहल आने वाली…
•जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का दिये निर्देश। सिद्धार्थनगर। शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को तहसील डुमरियागंज़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तहसील डुमरियागंज में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज विवेकानन्द मिश्रा तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों…
•30 जून तक ग्राम सभाओं में स्थायी पात्रता सूची को अंतिम रूप देने के निर्देश रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत स्थायी पात्रता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, सत्यापन और ग्राम सभाओं में प्रस्तावित बैठकों की समीक्षा की गई। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रमोद सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार स्थायी पात्रता सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया…
•रेल परियोजना के पूरा होने से पांच जिले रेल सेवा से जुड़ जाएंगे: मा० सांसद सिद्धार्थनगर। खलीलाबाद से बहराइच तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना के तहत खेसरहा विकास खंड के वत्सा में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन एवं रेल लाइन का शनिवार को सांसद जगदंबिका पाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद ने रेलवे अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कहा कि यह महत्वाकांक्षी रेल परियोजना क्षेत्र के…
— के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनका स्थानांतरण उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश, कानपुर में उपायुक्त उद्योग के पद पर हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग, बस्ती मंडल, गौरव मिश्र ने श्री शर्मा को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक आयुक्त उद्योग जितेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में जनपद…
•श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को गीत हुआ समर्पित। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर बुलंदशहर स्थित श्री सिद्ध धाम रामघाट से शनिवार को निकली मोटरसाइकिल यात्रा मथुरा पहुंचकर केडीएस इंटरनेशनल स्कूल, सलेमपुर रोड पर आयोजित विशाल सभा में परिवर्तित हो गई। सभा में संतों ने मूल गर्भगृह स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराते हुए हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर छावा म्यूजिक कंपनी ने आंदोलन को समर्पित गीत “श्री कृष्ण जन्मभूमि मेरी शान” भी लॉन्च किया। सभा का संचालन करते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति…
बस्ती। जनपद के महत्वपूर्ण थाना पुरानी बस्ती के नए प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने शनिवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपराध एवं कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की समीक्षा शुरू कर दी और पुलिस कर्मियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक राय के कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस ने कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा। इससे क्षेत्र में सक्रिय अराजक तत्वों को स्पष्ट संदेश मिला है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री राय ने कहा कि…
बस्ती। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह तथा जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर दो निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक शशांक शेखर राय को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ पद से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना पुरानी बस्ती नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक जयदीप कुमार दुबे को थाना पुरानी बस्ती से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन बस्ती भेजा गया है। पुलिस विभाग के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग…

