Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

कुदरहा (बस्ती)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर योजनाएं धरातल पर सफल होती नहीं दिख रहीं। विकासखंड कुदरहा की ग्राम पंचायत मिश्रौलिया में लगभग 6.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय इसका एक उदाहरण बन गया है, जो पिछले चार वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार शौचालय का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन इसके संचालन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। सबसे बड़ी समस्या पानी की रही। स्थानीय लोगों का कहना है…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा वर्तमान एवं विगत वित्तीय वर्ष में किए गए प्रवर्तन कार्यों तथा संचालित योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य कारोबारियों को अखाद्य रंगों के प्रयोग से बचने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि अनुमन्य खाद्य रंगों का प्रयोग भी निर्धारित सीमा 100 पीपीएम तक ही किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। संदना (सीतापुर)। संदना थाना क्षेत्र में बीएससी छात्रा मानसी हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल पाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को क्षेत्राधिकारी मिश्रिख के पर्यवेक्षण में संदना थाना पुलिस नामजद आरोपी विशाल पाल से पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम आरोपी को घटना से जुड़े साक्ष्यों की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान…

Read More

•श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमा। रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। लखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम दिवस केवट प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि हमारे वेदों, इतिहास, पुराणों और श्रुतियों में कहीं भी ऊंच-नीच की भावना नहीं है। भारतीय संस्कृति में जिसके हृदय में राम नहीं हैं वह छोटा है और जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही श्रीराम कथा में उन्होंने कहा कि भक्ति मुक्ति से बड़ी होती है और मोक्ष से भी श्रेष्ठ…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सबसे बड़ी कार्रवाई थाना पिसावां क्षेत्र में हुई, जहां 21 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इन पर मारपीट,…

Read More

केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत मौलाना अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज एवं हीरालाल पीजी कॉलेज खलीलाबाद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का व्यापक जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई और संबंधित प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए:जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा…

Read More

•नदियों का पुनर्जीवन आने वाली पीढ़ियों के  लिए आवश्यक- संजय प्रताप जायसवाल बस्ती। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्रेरित होकर जन सहभागिता के माध्यम से सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड क्षेत्र के कुवानों नदी के  महादेवा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय प्रताप जायसवाल के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। पूर्व विधायक  संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि नदियों का पुनर्जीवन हमारे पर्यावरण और आने…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल ‌ मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने तहसील गोवर्धन के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। गोवर्धन तहसील समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जन समस्याएं सुने। उक्त…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव। बलदेव नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित शिक्षक स्वर्गीय बैकुंठनाथ पांडेय के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लग गया। स्वर्गीय पांडेय का अंतिम संस्कार खडेरा घाट पर किया गया, जहां उनके पुत्र महेश चंद्र पांडेय ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बैकुंठनाथ पांडेय का निधन समाज और क्षेत्र के लिए…

Read More

सहजनवा(गोरखपुर)। सहजनवा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र में भयंकर गर्मी के कारण जमीन के अंदर का जलस्तर घट रहा है। इसके कारण ग्रामीणों के दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। सहजनवा ब्लाक क्षेत्र में एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसका असर मानव जीवन तथा पशु पक्षी और खेती पर पड़ रहा है और कारण पानी की किल्लत बढ़ गई है। आमी नदी के तलहटी में बसे गांवों में भी असर दिखाना शुरू हो गया है। महदेईया निवासी धर्मेंद्र, जोगियाकोल निवासी विकास, कोड़रा निवासी रामदास ने कहा कि गांव में कई जगहों पर हैंड पाइप से पानी आना…

Read More