Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » पीएम आवास के पास वायुसेना गोल्फ कोर्स की बेशकीमती जमीन वापस लेगा केंद्र।

    पीएम आवास के पास वायुसेना गोल्फ कोर्स की बेशकीमती जमीन वापस लेगा केंद्र।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 4, 2026

    •लुटियंस दिल्ली की प्रमुख सरकारी जमीनों को कब्जे व लीज से मुक्त कराने की कवायद तेज।
    •वायुसेना गोल्फ कोर्स की जमीन वापस लेने की प्रक्रिया।

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अति-संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल इलाके लोक कल्याण मार्ग स्थित वायुसेना गोल्फर कोर्स को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने गोल्फ कोर्स के उपयोग में आ रही बेशकीमती जमीन को वापस लेने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के तहत यह भूमि आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को वापस सौंपी जाएगी। इस संबंध में संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय, भारतीय वायुसेना सहित सभी संबंधित विभागों को आधिकारिक रूप से सूचित कर दिया है।

    पीएम आवास के बेहद करीब है भूखंड
    लोक कल्याण मार्ग स्थित यह भूखंड सुरक्षा और रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसकी स्थिति प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के बेहद करीब है। जमीन वापस मिलने के बाद आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय इस क्षेत्र के पुनर्विकास अथवा किसी अन्य रणनीतिक एवं प्रशासनिक उपयोग को लेकर विस्तृत योजना तैयार कर सकता है।

    लुटियंस दिल्ली की प्रमुख जमीनों पर कार्रवाई तेज
    यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब भूमि एवं विकास कार्यालय (एलएंडडीओ) ने लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में पहले से लीज पर दी गई अथवा कथित रूप से अतिक्रमित सरकारी जमीनों को वापस लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस अभियान के दायरे में वायुसेना गोल्फ कोर्स के अलावा दिल्ली रेस क्लब, इंडियन पोलो एसोसिएशन और ऐतिहासिक दिल्ली जिमखाना क्लब जैसी प्रमुख संस्थाओं द्वारा इस्तेमाल की जा रही संपत्तियां भी शामिल हैं।

    सार्वजनिक हित में बेहतर उपयोग की तैयारी
    हालांकि सरकार की ओर से वायुसेना गोल्फ कोर्स की जमीन के अंतिम उपयोग को लेकर अभी कोई आधिकारिक सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, यह कदम राजधानी की बेशकीमती सरकारी जमीनों के बेहतर प्रबंधन और आधुनिक सुविधाओं के साथ सार्वजनिक हित में प्रभावी उपयोग की व्यापक योजना का हिस्सा है।

    2017 में भी जारी किए गए थे नोटिस
    गौरतलब है कि वर्ष 2017 में भी भूमि एवं विकास विभाग ने वायुसेना खेल परिसर, जयपुर पोलो ग्राउंड और ओल्ड विलिंगडन कैंप समेत पांच संपत्तियों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किए थे। हालांकि, उस समय इस मामले में आगे कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी। अब एक बार फिर प्रक्रिया शुरू होने से प्रशासनिक और रक्षा विभाग से जुड़े गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Article1240 छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र।
    Next Article भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. सतेन्द्र सिन्हा का बस्ती आगमन पर भव्य स्वागत।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के क्रम में जनपद के प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं द्वारा स्व-गणना (Self-Enumeration) की गई।

    November 20, 2026

    कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की माता जी के निधन पर शोक सभा, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार ने दी श्रद्धांजलि।

    November 19, 2026

    जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा पर की पांच राउंड फायरिंग, हालत गंभीर।

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    शोहरतगढ़ में रोजगार महोत्सव, 688 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन।

    By P.K. RastogiNovember 20, 20261

    रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान…

    प्राचीन वैदिक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना करना ही श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम का प्रमुख उद्देश्य है : भागवत किंकर कमल नयन महाराज

    November 20, 2026

    भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के क्रम में जनपद के प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं द्वारा स्व-गणना (Self-Enumeration) की गई।

    November 20, 2026

    कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की माता जी के निधन पर शोक सभा, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार ने दी श्रद्धांजलि।

    November 19, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    शोहरतगढ़ में रोजगार महोत्सव, 688 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन।

    November 20, 2026

    प्राचीन वैदिक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना करना ही श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम का प्रमुख उद्देश्य है : भागवत किंकर कमल नयन महाराज

    November 20, 2026

    भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के क्रम में जनपद के प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं द्वारा स्व-गणना (Self-Enumeration) की गई।

    November 20, 2026

    कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की माता जी के निधन पर शोक सभा, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार ने दी श्रद्धांजलि।

    November 19, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026175

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026117

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026110

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202687
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.