रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण हेतु जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा गठित क्रय कमेटी की बैठक राजकीय इंटर कॉलेज महुवारिया के सभाकक्ष में आयोजित की गई।
तहसील सदर में विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित कुल 55 ग्रामों के काश्तकारों को दर/सर्किल दर के बारे में अवगत कराया गया। जिसमें सर्किल दर का ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना एवं शहरी क्षेत्र में दो गुना भूमि की प्रकृति के अनुसार मुआवजा दिये जाने व संरचना/भवनों का मूल्यांकन वर्तमान दर पर दिये जाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा० विनोद कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


