Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन, तीर्थयात्रियों और मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी।

    बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन, तीर्थयात्रियों और मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 24, 2026

    कोलकाता। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे अवदाब के प्रभाव से गंगासागर में समुद्र अशांत हो गया है। तेज हवाओं और ऊंची उठती समुद्री लहरों को देखते हुए प्रशासन ने तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और मछुआरों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। लोगों को समुद्र में जाने से पूरी तरह बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने 25 सितंबर तक समुद्र में जाने पर रोक लगा दी है।
    गंगासागर के समुद्र तट, स्नान घाटों और आसपास के इलाकों में प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार घोषणाएं कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। समुद्र में मौजूद मछुआरों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई नया मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर समुद्र में न जाए।
    बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब हालांकि आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल के तटीय जिलों में मौसम खराब हो गया है। गंगासागर में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में लगातार उथल-पुथल बनी हुई है।
    सागर प्रखंड प्रशासन की पहल पर नागरिक सुरक्षा दल सुबह से ही गंगासागर के विभिन्न हिस्सों में लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को सावधान कर रहे हैं। समुद्र तट, स्नान घाट और कपिल मुनि आश्रम के आसपास विशेष निगरानी और गश्त की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से स्पष्ट कहा है कि समुद्र की स्थिति सामान्य होने तक किसी भी परिस्थिति में पानी में न उतरें।
    गंगासागर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में खराब मौसम के बीच समुद्र में उतरना जानलेवा साबित हो सकता है। इसे देखते हुए प्रशासन पहले से ही सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक कदम उठा रहा है और लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गहरे अवदाब के प्रभाव से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण समुद्र के और उग्र होने तथा निचले तटीय इलाकों में जलभराव की आशंका बनी हुई है।
    सागर द्वीप के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। विशेष रूप से अस्थायी और कमजोर मकानों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित आश्रय स्थलों पर जाने का आग्रह किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन दलों को तैयार रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल बचाव और राहत अभियान शुरू किया जा सके।
    तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और समुद्र तट से दूर रहने की अपील की गई है। पुलिस और नागरिक सुरक्षा कर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि कोई व्यक्ति प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन कर समुद्र के पास न पहुंचे।
    प्रशासन ने तटीय क्षेत्र के निवासियों और यहां आने वाले लोगों से अगले कुछ दिनों तक मौसम संबंधी सूचनाओं पर नजर रखने को कहा है। लोगों से मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की गई है।
    ००

    डीप डिप्रेशन बंगाल की खाड़ी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleकिसानों को छह लाख तक ऋण की सौगात, संत कबीर नगर में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ।
    Next Article मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 107 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    2,700 रुपए की कैंसर दवा 27,000 में.. एससी ने कहा- यह मरीजों से दिनदहाड़े डकैती, जिम्मेदार एजेंसियां क्यों हैं खामोश?

    September 24, 2026

    कनैला खुर्द में निकली ‘प्लास्टिक की अंतिम यात्रा’, ग्रामीणों ने दिया प्लास्टिक मुक्त गांव का संदेश।

    September 24, 2026

    गणेश उत्सव के बीच पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, कई लोग घायल।

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टॉप न्यूज़

    2,700 रुपए की कैंसर दवा 27,000 में.. एससी ने कहा- यह मरीजों से दिनदहाड़े डकैती, जिम्मेदार एजेंसियां क्यों हैं खामोश?

    By P.K. RastogiSeptember 24, 20268

    नई दिल्ली। जीवनरक्षक कैंसर की दवाओं की आसमान छूती कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद…

    बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत सैनी नगर पहुंचे अनिल अग्रवाल, जोरदार स्वागत।

    September 24, 2026

    कनैला खुर्द में निकली ‘प्लास्टिक की अंतिम यात्रा’, ग्रामीणों ने दिया प्लास्टिक मुक्त गांव का संदेश।

    September 24, 2026

    गणेश उत्सव के बीच पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, कई लोग घायल।

    September 24, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    2,700 रुपए की कैंसर दवा 27,000 में.. एससी ने कहा- यह मरीजों से दिनदहाड़े डकैती, जिम्मेदार एजेंसियां क्यों हैं खामोश?

    September 24, 2026

    बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत सैनी नगर पहुंचे अनिल अग्रवाल, जोरदार स्वागत।

    September 24, 2026

    कनैला खुर्द में निकली ‘प्लास्टिक की अंतिम यात्रा’, ग्रामीणों ने दिया प्लास्टिक मुक्त गांव का संदेश।

    September 24, 2026

    गणेश उत्सव के बीच पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, कई लोग घायल।

    September 24, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202633

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202633

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202632
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.