Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » अन्याय के खिलाफ उठी ध्रुवस्वामिनी की आवाज, मंच पर गूंजा नारी स्वाभिमान।

    अन्याय के खिलाफ उठी ध्रुवस्वामिनी की आवाज, मंच पर गूंजा नारी स्वाभिमान।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 10, 2026

    प्रयागराज। अन्याय के सामने झुकना या अपने सम्मान के लिए आवाज उठाना ध्रुवस्वामिनी ने अपने संघर्ष से इसका जवाब दिया। शनिवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह में जयशंकर प्रसाद की कालजयी रचना ‘ध्रुवस्वामिनी’ के मंचन ने नारी स्वाभिमान, अधिकार और स्वतंत्रता के सवालों को जीवंत कर दिया। प्रियंका शर्मा के निर्देशन में कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया।

    भारतेन्दु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और जिला प्रशासन, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में वीर नायकों पर आधारित नाट्य मंचन श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को मुख्य अतिथि महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केशरवानी और केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा , उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय, कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

    गुप्तकालीन पृष्ठभूमि पर आधारित इस नाटक में सत्ता, सामाजिक मर्यादा और स्त्री के अधिकारों के बीच संघर्ष को दर्शाया गया। ध्रुवस्वामिनी अन्याय के सामने झुकने के बजाय अपने आत्मसम्मान और स्वतंत्र निर्णय के लिए आवाज उठाती है। मंच-सज्जा और प्रतीकों के माध्यम से ‘जर, जोरू और जमीन’ जैसी पुरानी मानसिकता पर सवाल उठाए गए। प्रस्तुति ने संदेश दिया कि स्त्री किसी की संपत्ति नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और निर्णयों के साथ एक स्वतंत्र व्यक्तित्व है।

    ध्रुवस्वामिनी की भूमिका में प्रियंका शर्मा, रामगुप्त के रूप में सुशील शर्मा और चंद्रगुप्त की भूमिका में सुधीर रिखारी ने अभिनय किया। शिखरस्वामी की भूमिका राज तंवर, पुरोहित की भूमिका अंकित सत्ती, शकराज की भूमिका गिरीश बदलानी, कोमा की भूमिका पल्लवी वाई सिंह, मंदाकिनी की भूमिका कनिष्का झा और मिहिरदेव की भूमिका देव ने निभाई। किन्नर की भूमिका में पृथ्वी वर्मा ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की सराहना बटोरी। संगीत अंकित सत्ती और हुर्रमत का रहा, जबकि प्रकाश संचालन राहुल सेन ने किया।

    कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध के विजेताओं, कारगिल के शहीदों की वीर नारियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतेन्दु नाट्य अकादमी के सहायक निदेशक डॉ. सुमित श्रीवास्तव, रंगमंडल के सहायक निदेशक श्री प्रिवेन्द्र सिंह, अभिलाष नारायण, प्रदीप भटनागर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleत्योहारों को लेकर गोविंद नगर थाने में बैठक, शोभायात्राओं के मार्गों का किया निरीक्षण।
    Next Article हजरत गौस-ए-आजम के उर्स पर मथुरा में सजी रूहानी महफिल-ए-शमा, कलियर की साबरी और दिल्ली की निजामी पार्टी ने सूफी कलामों से बांधा समां।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बागेश्वर धाम सरकार की श्रीराम कथा में पहुंचे खलीलाबाद के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, राजा भैया के साथ किया कथा श्रवण।

    November 21, 2026

    पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को दिया नवाचार और उद्यमिता का मंत्र।

    November 5, 2026

    चन्द्रशेखर आजाद पार्क में गूंजी पीएसी बैंड की देशभक्ति धुनें।

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    अपराध

    मिश्रिख पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, दो पीली धातु की चेन बरामद।

    By P.K. RastogiNovember 25, 20260

    •कस्बा इंचार्ज गुड्डू जोशी की सक्रियता से मिली सफलता, आरोपी को न्यायालय में किया जाएगा…

    मांट में फिर गरमाई सियासत, पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा बोले – मैं किसी पार्टी के सामने नहीं झुका।

    November 25, 2026

    आदर्श माध्यमिक विद्यालय, लखनऊ की 75 छात्राओं ने किया मथुरा रिफाइनरी का शैक्षणिक भ्रमण।

    November 25, 2026

    मथुरा से निकलकर मध्य प्रदेश तक पहुंचा केएम ग्रुप का विस्तार, मुरैना में एसआर यूनिवर्सिटी की शुरुआत।

    November 25, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    मिश्रिख पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, दो पीली धातु की चेन बरामद।

    November 25, 2026

    मांट में फिर गरमाई सियासत, पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा बोले – मैं किसी पार्टी के सामने नहीं झुका।

    November 25, 2026

    आदर्श माध्यमिक विद्यालय, लखनऊ की 75 छात्राओं ने किया मथुरा रिफाइनरी का शैक्षणिक भ्रमण।

    November 25, 2026

    मथुरा से निकलकर मध्य प्रदेश तक पहुंचा केएम ग्रुप का विस्तार, मुरैना में एसआर यूनिवर्सिटी की शुरुआत।

    November 25, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026175

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026117

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026112

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202687
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.