•एएस जुबिली इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। रमईपट्टी स्थित एएस जुबिली इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने सैकड़ों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रमाण पत्र मिलते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि उनका उज्ज्वल भविष्य ही देश का गौरव बढ़ाएगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र पाने वाले विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


