Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » किसानों को ₹6 लाख तक ऋण, 6% ब्याज दर पर मिलेगा लाभ, महराजगंज में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ।

    किसानों को ₹6 लाख तक ऋण, 6% ब्याज दर पर मिलेगा लाभ, महराजगंज में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 23, 2026

    रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय।

    महराजगंज, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार महराजगंज में किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सहकारिता विभाग एवं बैंक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।

    मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का संचालन उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (एलडीबी) द्वारा किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि और कृषि आधारित गतिविधियों के लिए सुगम एवं कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। योजना के लिए प्रदेश सरकार ने 384 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है तथा अगले पांच वर्षों में 5 लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

    योजना के तहत पात्र किसानों को ₹6 लाख तक का ऋण 6 प्रतिशत की प्रभावी वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से किस्तों का भुगतान करने पर राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा। ऋण की अदायगी आसान ईएमआई के माध्यम से की जा सकेगी। ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया गया है।

    कृषि से लेकर पशुपालन और मत्स्य पालन तक मिलेगा ऋण
    योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रीकरण, मचान विधि से सब्जी उत्पादन, दुग्ध प्रसंस्करण, भूमि सुधार, पशुपालन और मत्स्य पालन समेत विभिन्न गतिविधियों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। निर्धारित अकृषिक गतिविधियों, जैसे ई-रिक्शा और फुटवियर आदि के लिए भी ऋण सुविधा का प्रावधान किया गया है। इससे किसानों को कृषि के आधुनिकीकरण, उत्पादकता बढ़ाने और आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने में मदद मिलेगी।

    कार्यक्रम में योजना के लाभार्थी किसानों को ऋण आवंटन पत्र प्रदान किए गए। किसानों को योजना की पात्रता, ऋण सुविधाओं और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

    पीसीयू के सभापति चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि पात्र किसानों तक योजना का लाभ सरल प्रक्रिया, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने बैंक अधिकारियों को ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि योजना किसानों की आर्थिक उन्नति का आधार बनेगी। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों और संस्थाओं से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

    पूर्व सभापति संतराज यादव ने कहा कि किसान अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। कम ब्याज दर पर ऋण मिलने से कृषि एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

    सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सहकारिता विभाग योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। शाखाओं को ऋण प्रकरणों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    भारत टैक्सी का भी शुभारंभ
    कार्यक्रम के दौरान भारत टैक्सी का भी शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने किसानों एवं अन्य लाभार्थियों को दोनों पहलों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि सहकारी व्यवस्था के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी भोला नाथ कनौजिया, परियोजना निदेशक राम दरस चौधरी, अपर जिला सहकारी अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, एलडीबी के शाखा प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleकुदरहा में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता में पाऊं रहा अव्वल, 30 विद्यालयों ने लिया भाग।
    Next Article 16 पीएमश्री स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का तरीका, गतिविधियों से सीखेंगे नौनिहाल।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, धन्वंतरि पूजन के साथ हुआ भव्य आयोजन।

    September 23, 2026

    16 पीएमश्री स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का तरीका, गतिविधियों से सीखेंगे नौनिहाल।

    September 23, 2026

    कुदरहा में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता में पाऊं रहा अव्वल, 30 विद्यालयों ने लिया भाग।

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    11वें आयुर्वेद दिवस 2026 के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई संपन्न।

    By P.K. RastogiSeptember 23, 20261

    मथुरा।‌ 11वें आयुर्वेद दिवस (दिनांक 23 सितम्बर 2026) के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी श्री चंद्र…

    केएम विश्वविद्यालय: सेवा पखवाड़ा के तहत हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 140 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा।

    September 23, 2026

    राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, धन्वंतरि पूजन के साथ हुआ भव्य आयोजन।

    September 23, 2026

    16 पीएमश्री स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का तरीका, गतिविधियों से सीखेंगे नौनिहाल।

    September 23, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    11वें आयुर्वेद दिवस 2026 के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई संपन्न।

    September 23, 2026

    केएम विश्वविद्यालय: सेवा पखवाड़ा के तहत हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 140 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा।

    September 23, 2026

    राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, धन्वंतरि पूजन के साथ हुआ भव्य आयोजन।

    September 23, 2026

    16 पीएमश्री स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का तरीका, गतिविधियों से सीखेंगे नौनिहाल।

    September 23, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202633

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202633

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202632
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.