रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय
सिसवा बाजार, महराजगंज। गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके उपरांत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत वार्ड संख्या-03 सुभाष नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी विन्ध्याचल के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर वार्ड में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाना होगा। वहीं अधिशासी अधिकारी विन्ध्याचल ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनभागीदारी से जुड़ा सतत प्रयास है। इसमें प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है।
कार्यक्रम में सभासद जितेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, आशीष शाही, प्रमोद जायसवाल, मुन्ना गोंड सहित नगर पालिका के कर्मचारी विनोद गुप्ता, कपिलदेव भारती, शकील अहमद, अनिल गुप्ता, अरुण सिंह, गुलाब, लालमोहन, धर्मेन्द्र, घुरहू, जयमंगल, मंगल विनय, मेहताब, शिवा, शुभम, राजन, श्वेत सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


