रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मछरेहटा (सीतापुर)। स्व. अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मछरेहटा स्थित प्राचीन भारासैनी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से हिंदू जनसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में हिंदू शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह सत्संग प्रमुख महेंद्र पांडेय के नेतृत्व में हुआ। जनसभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीतापुर विभाग प्रचारक अभिषेक, महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती महाराज, स्वामी विमलानंद सरस्वती, स्वामी त्यागी, स्वामी चरण दास महाराज, साध्वी बाला माता, स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरि महाराज और महंत सियारामदास सहित संत-महात्मा मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, दिलीप मिश्रा, रामगढ़ गन्ना समिति के अध्यक्ष रामगोपाल अवस्थी, अनूप खेतान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।


