Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » मिशन-2027 का शंखनाद, भाजपा ने शुरू की तीसरी बार सत्ता में वापसी की निर्णायक तैयारी।

    मिशन-2027 का शंखनाद, भाजपा ने शुरू की तीसरी बार सत्ता में वापसी की निर्णायक तैयारी।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiNovember 18, 2026

    •राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश पदाधिकारियों को दिया विजय का मंत्र, बोले– कार्यकर्ताओं के परिश्रम से फिर बनेगी भाजपा सरकार।

    •बूथ सशक्तीकरण, जनसंपर्क और संगठनात्मक विस्तार पर मंथन; मथुरा में दो दिवसीय प्रदेश योजना बैठक का समापन

    मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश योजना बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर संगठन को विजय का मंत्र दिया।

    बैठक में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में आगामी तीन महीनों की संगठनात्मक कार्ययोजना, जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तीकरण, सहयोगी दलों के साथ समन्वय तथा चुनावी तैयारियों पर व्यापक मंथन हुआ।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मथुरा आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिसर में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

    इसके उपरांत सभागार में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया।

    वहीं बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की तैयारियों को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी सक्रियता, समर्पण और अथक परिश्रम के बल पर ही भाजपा लगातार जनविश्वास प्राप्त कर रही है। उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने, व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा वर्ष 2027 में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश योजना बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत राधे-राधे और कमल खिलाने के संकल्प के साथ हुई है।

    उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम सहित किसी भी विपक्षी दल के पास उत्तर प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण का कोई ठोस विकल्प नहीं है। भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला, गरीब, युवा और किसान इन चार प्रमुख वर्गों के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है।

    केंद्र और प्रदेश सरकार इन वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। भाजपा सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंचेगी।

    दो दिवसीय बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्रवार रणनीति पर चर्चा की गई।

    बूथ स्तर तक संगठन की पहुंच बढ़ाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित करने, जनप्रतिनिधियों और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

    बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, हरिश द्विवेदी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी एवं संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया दो दिवसीय प्रदेश योजना बैठक से भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया कि वर्ष 2027 की चुनावी चुनौती को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सरकार की उपलब्धियों के आधार पर पूरी ताकत से लड़ेगी। मथुरा की पावन धरा से प्रदेश संगठन ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को नई धार देने की दिशा में कदम बढ़ाया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसफाई व्यवस्था की खुली पोल, नाली का पानी खेतों में पहुंचने से धान बर्बाद।
    Next Article सीएम योगी ने पद्मश्री संत रमेश बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि दी, 12 इकाइयों वाले निःशुल्क डायलिसिस सुविधा केन्द्र का किया उद्घाटन।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम का पंच दिवसीय भव्य उदघाटन समारोह।

    November 18, 2026

    अनिल अग्रवाल का भाजपा पर तीखा हमला: महंगाई चरम सीमा पर, जनता का सब्र टूट चुका है, 2027 में होगा बड़ा परिवर्तन।

    November 18, 2026

    धारा 138 एन.आई. एक्ट के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु 21 नवम्बर को विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन।

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सुमन सिंह ने किया फूल मालाओं के साथ स्वागत।

    By P.K. RastogiNovember 19, 20260

    बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बस्ती…

    दम्पत्ति ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को किया देहदान।

    November 19, 2026

    कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी।

    November 19, 2026

    धान खरीद केंद्रों पर किसानों को न हो परेशानी, सीडीओ ने दिए निरीक्षण के निर्देश।

    November 18, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सुमन सिंह ने किया फूल मालाओं के साथ स्वागत।

    November 19, 2026

    दम्पत्ति ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को किया देहदान।

    November 19, 2026

    कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी।

    November 19, 2026

    धान खरीद केंद्रों पर किसानों को न हो परेशानी, सीडीओ ने दिए निरीक्षण के निर्देश।

    November 18, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026175

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026117

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026110

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202687
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.