केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञानेंद्र विक्रम की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आज 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया।
संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलायी गयी।
अपर जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान के उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिये। उन्होंने सभी को प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार आचरण का अनुपालन करने का सुझाव दिया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी अनुशरण पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी राजकुमार, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अभय सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार, एसओसी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ब्रदी प्रसाद श्रीवास्तव, योगेश चौधरी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


