अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी द्वारा 17 से 23 सितंबर 2026 तक फार्माकोविजिलेंस (औषधि सतर्कता) सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को दवाओं की सुरक्षा, उनके प्रतिकूल प्रभावों (एडीआर) की पहचान व रिपोर्टिंग तथा मरीज सुरक्षा में फार्माकोविजिलेंस के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
उद्घाटन सत्र में डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य प्रो. फुवाद खुर्शीद ने दवाओं के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने में फार्माकोविजिलेंस की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के स्वास्थ्य पेशेवरों के रूप में उनकी जिम्मेदारियों को समझाया और प्रेरित किया।
उन्होंने प्रतिकूल प्रभाव कीग पहचान और उसकी रिपोर्टिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डा. उमेश कुमार मिश्रा एवं डा. वीरेंद्र सिंह ने दवाओं के अवांछित प्रभावों की त्वरित पहचान और उनकी समय पर रिपोर्टिंग के महत्व को रेखांकित किया। संयोजक संस्कृति रहीं।
इस अवसर पर डा. निशांत कटियार, डा. बृजेश शर्मा, डा. गुंजन रानी, डा. रजत गर्ग, डा. शोभित सिंह, मो. वामिक, जफनूं, अंशु तिवारी, सुशांत शर्मा, विजया लक्ष्मी, निधि सारस्वत, विश्वदीप सिंह, सुनील कुमार, आशिता जैन आदि उपस्थित रहे।


