•राजीव यादव बोले- शिक्षकों के मुद्दों की आवाज सदन तक पहुंचाना जरूरी।
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को पटेल चौक स्थित ड्रीम स्वराज मैरेज लॉन में आयोजित हुआ। सम्मेलन में फैजाबाद-गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जनपदों के संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता प्रदेशीय कोषाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी बिजेन्द्र वर्मा ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता बाबूराम ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रत्याशी राजीव यादव ने कहा कि शिक्षक एमएलसी का चुनाव शिक्षकों से जुड़ा चुनाव है। इसमें राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने हितों और समस्याओं की आवाज को मजबूती से सदन तक पहुंचाने के लिए संगठित होकर निर्णय लेना होगा।
प्रदेशीय प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक प्रतिनिधि स्वतंत्र और सेवारत शिक्षक होना चाहिए, तभी वह सदन में शिक्षकों के हितों की मजबूती से पैरवी कर सकेगा। प्रदेशीय कोषाध्यक्ष एवं सम्मेलन अध्यक्ष बिजेन्द्र वर्मा ने कहा कि संगठन लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क से लेकर विभिन्न मंचों तक संघर्ष करता रहा है। अब आवश्यकता है कि संगठन का प्रतिनिधि सदन में भी पहुंचे, ताकि शिक्षकों की लड़ाई को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।
सम्मेलन को महेंद्र राय, पवन यादव, इनामुल हक, नागेंद्र कुमार, अरविंद यादव, डॉ. घनश्याम तिवारी, रमेश यादव, बृजेश चौधरी, बिरजू सरोज, संदीप वर्मा, नंद किशोर यादव, दीपक सिंह प्रेमी और तौआब अली समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
इस अवसर पर विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक सहित ध्रुवनारायण, सत्यप्रकाश, बाबूराम, अनिरुद्ध, राकेश सिंह, डॉ. कमलेश, बृजेश वर्मा, शिवमूर्ति चतुर्वेदी, डॉ. श्रवण गुप्ता, विपिन, अजीत, सुनील मौर्य, अशोक चौधरी, डॉ. फूलचंद्र, शिव प्रकाश, अजय राव, राजेश, गणेश वर्मा, राम भान, वीरेन्द्र यादव, राहुल, शैलेन्द्र चौधरी, फूलचंद्र, विजय चौधरी, रणविजय सिंह, मो. उमर और जयप्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।


