Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा रेलवे टेक्नीशियन गिरफ्तार

    स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा रेलवे टेक्नीशियन गिरफ्तार

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 6, 2026

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक साल्वर को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बायोमेट्रिक और आइरिस सत्यापन के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर आरोपी पकड़ा गया।

    पुलिस के अनुसार आरोपी रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कानपुर देहात में तैनात है और अपने मित्र को नौकरी दिलाने के लिए 10 लाख रुपये में उसकी जगह परीक्षा देने की बात तय हुई थी।पुलिस के मुताबिक चार अक्टूबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 का आयोजन नेशनल पीजी कॉलेज, ब्लॉक-बी, हजरतगंज स्थित परीक्षा केंद्र पर किया जा रहा था। परीक्षा के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट नृपेन्द्र सिंह ने केंद्र पर मौजूद पुलिस बल को बताया कि अभ्यर्थी शशांक कुमार मिश्रा का आइरिस मैच नहीं हो रहा है। इसके बाद उसके बायोमेट्रिक और आधार सत्यापन की दोबारा जांच की गई।

    परीक्षा समाप्त होने के बाद संदिग्ध अभ्यर्थी को रोककर पहचान पत्र मांगा गया, लेकिन उसने पहचान पत्र देने से इनकार कर दिया। स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, आयोग के अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना वास्तविक नाम जयशंकर त्रिपाठी पुत्र जय प्रकाश त्रिपाठी, निवासी ईडब्ल्यू-290, विकासनगर विस्तार, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 37 वर्ष बताया। उसने स्वीकार किया कि वह अपने मित्र शशांक कुमार मिश्रा के स्थान पर परीक्षा देने आया था।

    पुलिस के अनुसार पूछताछ में जयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि वह रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कानपुर देहात में तैनात है। उसने अपने मित्र शशांक कुमार मिश्रा को नौकरी दिलाने के उद्देश्य से उसकी जगह परीक्षा देने की बात स्वीकार की। इसके लिए दोनों के बीच 10 लाख रुपये में परीक्षा देने की बात तय हुई थी।आरोपी ने शशांक कुमार मिश्रा के वोटर आईडी कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर कूटरचित पहचान पत्र तैयार किया था और उसी के आधार पर परीक्षा में शामिल होने का प्रयास किया। आइरिस सत्यापन में गड़बड़ी सामने आने के बाद उसकी पहचान उजागर हो गई।

    स्टैटिक मजिस्ट्रेट की लिखित तहरीर पर थाना हजरतगंज में मुकदमा संख्या 209/2026 के तहत धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस और धारा 8/13(5) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज को सौंपी गई है। हजरतगंज पुलिस ने आरोपी जयशंकर त्रिपाठी को चार अक्टूबर की रात 23:35 बजे हिरासत में लिया। पुलिस उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

    कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिमन्यु कुमार, उपनिरीक्षक आकाश कुमार और कांस्टेबल रोहित कुमार थाना हजरतगंज शामिल रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleपटाखा दुकानों और गोदामों का निरीक्षण, सुरक्षा नियमों के पालन के निर्देश।
    Next Article •पशुओं के टीकाकरण की रियल टाइम निगरानी होगी, गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बेकाबू DCM ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायल।

    November 21, 2026

    जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा पर की पांच राउंड फायरिंग, हालत गंभीर।

    November 19, 2026

    कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश।

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    मां सावित्री देवी के निधन से शोक में डूबे मुख्यमंत्री योगी, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस।

    By P.K. RastogiNovember 21, 20260

    पैतृक गांव पंचूर में हुआ निधन, शनिवार सुबह हरिद्वार के चंडी घाट पर होगा अंतिम…

    ऊंचडीह में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजन-कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु।

    November 21, 2026

    बेकाबू DCM ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायल।

    November 21, 2026

    डीएम की अध्यक्षता में जनपद में धान विक्रय हेतु किसानो के पंजीकरण एवं सत्यापन आदि से संबंधित समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

    November 21, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    मां सावित्री देवी के निधन से शोक में डूबे मुख्यमंत्री योगी, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस।

    November 21, 2026

    ऊंचडीह में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजन-कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु।

    November 21, 2026

    बेकाबू DCM ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायल।

    November 21, 2026

    डीएम की अध्यक्षता में जनपद में धान विक्रय हेतु किसानो के पंजीकरण एवं सत्यापन आदि से संबंधित समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

    November 21, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026175

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026117

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026110

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202687
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.