रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के गांव बहरावली निवासी राजेश की हत्या के मामले में अब परिजनों ने पुलिस जांच पर सवाल खड़े किए हैं। मृतक के भाई महेश ने SSP मथुरा को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य थाने की पुलिस से कराने और मजिस्ट्रेट जांच कराए जाने की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, मामले में नामजद आरोपी पिंकू को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मृतक के भाई महेश का आरोप है कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पिंकू ने राजेश की गला दबाकर हत्या करने और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने की बात स्वीकार की थी।
महेश का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता होने की आशंका है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अन्य आरोपियों को बचाया जा रहा है।
- पीड़ित परिवार ने SSP से मांग की है कि थाना छाता के स्थान पर किसी अन्य थाने की पुलिस से विवेचना कराई जाए और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए जाएं, ताकि हत्या में शामिल सभी लोगों की भूमिका सामने आ सके और परिवार को न्याय मिल सके।


