‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित कल’ के नारों से गूंजा शहर, जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
बस्ती। उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा. जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में गाँधी जयन्ती के अवसर पर पाक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों से जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल के बच्चों के द्वारा द्वितीय चरण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में एक रैली का आयोजन किया गया। इसके पूर्व प्रथम चरण में विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारीगण, सुश्री आभा रानी, श्रीमती सत्यभामा कौशिकी, पीयूष कुमार, आशुतोष शुक्ला, तनय आकाश, सुश्री यशी पाण्डेय, श्रेयांश श्रीवास्तव एवं श्रीमती स्नेहिल श्रीवास्तव के द्वारा बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से उनके बीच जाकर पाक्सो कानून के बारे में बताया गया।
उक्त अभियान के नोडल अधिकारी अपर जिला जज/(पाक्सो अधिनियम) अनिल कुमार-XIV तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने विद्यालयों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इस विशेष जागरूकता अभियान को सफल बनाया।
द्वितीय चरण में आयोजित प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चों ने सुरक्षित बचपन सुरक्षित कल, पाक्सो कानून सबसे सफल, पाक्सो कानून का एक ही नारा सुरक्षित रहे बचपन हमारा, चुप रहना भूल जाओ पाक्सो कानून अपनाओं, के नारों के साथ बच्चों ने रैली निकाला। मा. जनपद न्यायाधीश ने रैली को हरी झंडी दिखाकर जनपद न्यायालय से रवाना किया। जो न्यायालय परिसर से कचेहरी चौराहा होते हुये लाल बहादुर चौक से कम्पनी बाग से होते हुये बेगम खैर इण्टर कॉलेज पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंनें बच्चों के सुरक्षित बचपन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि बच्चे ही हमारे देश के भविष्य हैं। बच्चों के प्रति किसी भी प्रकार की हिंसा स्वीकार नहीं है।
उन्होंने बच्चों के लिये बनाये गये पाक्सो कानून को एक महत्त्वपूर्ण कानून बताते हुये कहा कि इसे 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के प्रति होने वाली यौन हिंसा तथा उत्पीड़न को रोकने में काफी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि कानून का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं है बल्कि जन जागरूकता से लोगों में चेतना जगाकर एक सभ्य समाज की स्थापना का उद्देश्य है।
उन्होंने जागरूक लोगों का आवाह्न किया कि वे इस कानून का प्रचार-प्रसार के लिये जन आंदोलन के रूप में अपनायें। उक्त प्रभात फेरी में शिवहर्ष किसान इण्टर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कॉलेज, खैर इण्टर कॉलेज, गोविन्द राम सक्सेरिया इण्टर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के छात्र व छात्राओं द्वारा प्रभार फेरी में निकलकर आम जन को जागरूक किया गया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के पराविधिक स्वयं सेवक उक्त प्रभात फेरी सम्मिलित हुये।
उक्त अवसर पर प्रथम अपर जिला जज कमलेश कुमार, अपर जिला जज (एस.सी./एस.टी. एक्ट) राम करन यादव, द्वितीय अपर जिला जज जितेन्द्र गुप्ता, अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) अनिल कुमार-XIV, अपर जिला जज (ई.सी. एक्ट) प्रमोद कुमार गिरि, अपर जिला जज/एफ.टी.सी. विराट शिरोमणि, अपर जिला जज/एफ.टी.सी. श्रीमती मीनाक्षी सोनकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, सिविल जज (सी.डी.), बस्ती श्रीमती साबिहा खातून, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राज बाबू, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार-प्रथम, द्वितीय अपर सिविल जज (सी.डी.) आरिफ अंसारी एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीमती मुस्लिमा खातून, खैर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य फैज आलम अंसारी, किसान इण्टर कॉलेज के प्रधानचार्य मनोज कुमार सिंह, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती नजमा नसीर अब्बासी, राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विजय प्रकाश, गोविन्द राम सक्सेरिया इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिराम बंसल, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल कौशल किशोर श्रीवास्तव, डिप्टी एल.ए.डी.सी.एस. शैलजा कुमार पाण्डेय, असिस्टेन्ट एल.ए.डी.सी. नीतिश कुमार श्रीवास्तव एवं दीप्ति पाण्डेय, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परिपूर्णानन्त पाण्डेय, पराविधिक स्वयं सेवक श्रीमती कृतिका चौधरी, श्यामलाल, सुशील कुमार, श्रीप्रसाद मौर्या, शान्ती देवी आदि एवं कर्मचारीगण ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।

