बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश के अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वावधान में शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज, बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों की सरल एवं सही जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल यौन अपराधों से संबंधित कानून के प्रति जागरूक करना था, ताकि कोई युवा अज्ञानता के कारण गंभीर अपराध का शिकार न हो और न ही अनजाने में किसी अपराध में शामिल हो।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी अनिल कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार, न्यायिक अधिकारी श्रेयांश श्रीवास्तव एवं श्रीमती स्नेहिल श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा कानून के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं अन्य स्टाफ के साथ बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती बीना सिंह, पराविधिक स्वयंसेवक विनय श्रीवास्तव, बृजबासी लाल शुक्ला, शिवांकी, ज्योत्सना एवं सुशील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


