रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री, पद्म विभूषण, धरती पुत्र श्रद्धेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती आज मथुरा-वृंदावन विधानसभा के कैम्प कार्यालय पर बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन विधानसभा के भावी प्रत्याशी श्री अनिल अग्रवाल जी सहित समस्त समाजवादी साथियों ने श्रद्धेय नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया।
इस अवसर पर श्री अनिल अग्रवाल जी ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा, एक आंदोलन और एक युग थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और समाज के वंचित वर्ग के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को समर्पित कर दिया।
नेताजी ने राजनीति को सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम बनाया और समाजवाद के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाया। साथ ही सपा नेता रमेश सैनी ने कहा कि नेताजी की सादगी, संघर्ष और जनसेवा की भावना आज भी हम सभी समाजवादियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम सभी को उनके दिखाए मार्ग – समाजवाद, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे पर चलकर समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत करना है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी समाजवादियों ने नेताजी के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने तथा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तेजपाल प्रधान, रमेश सैनी, सूरजभान चौधरी, बबलू कश्यप, गजेन्द्र शर्मा, साहिल अग्रवाल, ताराचन्द्र गोस्वामी, नरेंद्र ठाकुर, सुशील कुशवाहा, रुद्र ठाकुर,यश, मौहित कोशिक आदि उपस्थित रहे।


