•सिटी क्लब मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, एलईडी पर कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में बुधवार 7 अक्टूबर को सिटी क्लब मैदान मीरजापुर में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी/क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सुना। इस दौरान पूरा पंडाल भारत माता की जय और विकसित भारत के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि मीरजापुर का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी ऊर्जा से काम कर रहा है। सेवा, सुशासन और संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारा लक्ष्य है।
विशिष्ट अतिथि भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर है और विकसित भारत का लक्ष्य जरूर पूरा होगा।
मुख्य अतिथि आकांक्षा सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक और कार्यकर्ता का संकल्प है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर रहे।
कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, दिनेश तिवारी, बालेन्दुमणि त्रिपाठी सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी।


