रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय पालिका इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय के अंतर्गत रंगोली, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
बता दे विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रंगोली,निबंध और चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के साथ-साथ भारत के उज्ज्वल, विकसित और सशक्त भविष्य की कल्पनाओं को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा और उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत तभी बनेगा जब सेवा का रंग राष्ट्र के संग हो,आप जिस भी प्रोफेशन में है अगर आपके अंदर राष्ट्र सेवा का भाव है,आप जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हो बस मन ये भाव रखे कि ये देश हमारा है और इस देश के लोग हमारे है। इस भाव से काम करेंगे तो निश्चित ही 2047 तक भारत को विकसित देश का लक्ष्य पूरा हों सकेगा।
आज के यही प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही कल के विकसित और सशक्त भारत की नींव हैं। बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को ऐसे आयोजनों के माध्यम से मंच मिलना जरूरी है। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे विषय विद्यार्थियों को देश के भविष्य के बारे में सोचने और अपनी कल्पनाओं को रचनात्मक माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। पूरे विश्व में भारत एक सबसे ज्यादा युवाओं वाला देश है, जहा एकतरफ चाइना बुढ़ा हो रहा है।
वहीं भारत की साठ प्रतिशत आबादी युवाओं की है।देश के युवा अपनी पूरी क्षमता और प्रतिभा के साथ देश के लिए काम करे तो निश्चित ही मोदी जी के विकसित भारत को बनने में देर नहीं लगेगी। इस अवसर पर हेमंत त्रिपाठी, भावेश शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, अध्यापकगण सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।


