रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख। मिश्रिख स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बालाजी अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी सेंटर के समीप छोटे भाई राजकुमार सोनी के नवीन प्रतिष्ठान एवं निवास पर आयोजित श्री रामचरितमानस पाठ में जनप्रतिनिधि ने शामिल होकर प्रभु श्रीराम के श्रीचरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीराम से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
इस दौरान कमलाकांत मिश्रा, मुनेन्द्र अवस्थी और दिलीप गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


