Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » छठे संस्करण में ऐतिहासिक फैसले का हिंदी ई-पुस्तिका रूप प्रकाशित, बच्चों की डिजिटल सुरक्षा से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मिली जगह।

    छठे संस्करण में ऐतिहासिक फैसले का हिंदी ई-पुस्तिका रूप प्रकाशित, बच्चों की डिजिटल सुरक्षा से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मिली जगह।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 3, 2026

    लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से ‘ई-पुस्तिका स्वरूप में ऐतिहासिक निर्णय’ श्रृंखला के छठे संस्करण में बच्चों के यौन शोषण और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मामले ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अलायन्स व अन्य बनाम एस. हरीश व अन्य’ में उच्चतम न्यायालय के 23 सितंबर 2024 के निर्णय का हिंदी अनुवादित ई-पुस्तिका रूप प्रकाशित किया गया है। ई-पुस्तिका का प्रकाशन 30 सितंबर 2026 को एआई असिस्टेड लीगल ट्रांसलेशन एडवाइजरी, ई-एएचसीआर एवं आईएलआर समिति की ओर से किया गया।

    इस श्रृंखला को कानूनी शोधकर्ताओं, अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और विधि के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री के रूप में तैयार किया जा रहा है। प्रकाशित निर्णय में बच्चों के अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं को रेखांकित किया गया है।उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में स्पष्ट किया था कि बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार सामग्री को केवल प्रसारित करना ही नहीं, बल्कि कानून में निर्धारित परिस्थितियों में उसे डाउनलोड करना, देखना या अपने पास रखना भी आपराधिक दायरे में आ सकता है।

    न्यायालय ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश को निरस्त किया था, जिसमें निजी तौर पर ऐसी सामग्री देखने या रखने को, उसके प्रसारण के अभाव में, अपराध नहीं माना गया था। उच्चतम न्यायालय ने माना कि इस प्रकार की व्याख्या बाल संरक्षण कानूनों के उद्देश्य को कमजोर कर सकती है।निर्णय में न्यायालय ने न्यायिक आदेशों और फैसलों में ‘बाल अश्लीलता’ अथवा ‘बाल पोर्नोग्राफी’ के स्थान पर ‘बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार सामग्री’ यानी सीएसईएएम शब्द के इस्तेमाल पर जोर दिया। इसके अलावा व्यापक यौन शिक्षा कार्यक्रम लागू करने, पीड़ितों को सहायता सेवाएं उपलब्ध कराने, अपराधियों के पुनर्वास कार्यक्रम विकसित करने तथा सार्वजनिक अभियानों के माध्यम से बाल यौन शोषण सामग्री के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण सुझाव और निर्देश दिए गए।

    न्यायालय ने जोखिम वाले व्यक्तियों की समय रहते पहचान, समस्याग्रस्त यौन व्यवहार वाले युवाओं के लिए उपचारात्मक रणनीतियां, स्कूल आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ संबंधों, सहमति और उचित व्यवहार की शिक्षा तथा इन सुझावों को प्रभावी रूप देने के लिए भारत संघ द्वारा विशेषज्ञ समिति गठित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही संसद से पॉक्सो अधिनियम की धारा 15 की उपधारा (1) में संशोधन पर विचार करने को कहा गया।एआई आधारित अनुवाद परियोजना सुवास प्रकोष्ठ प्रयागराज और लखनऊ की ओर से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के संरक्षण तथा एआई असिस्टेड लीगल ट्रांसलेशन एडवाइजरी, ई-एएचसीआर एवं आईएलआर समिति के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है। समिति में न्यायमूर्ति अजित कुमार अध्यक्ष तथा न्यायमूर्ति समीर जैन, न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान और न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह सदस्य हैं।

    इस अवसर पर न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की उपस्थिति भी रही। उन्होंने ऐसे मामलों में अधिवक्ता के रूप में बच्चों के हितों की पैरवी की थी और प्रकाशन के लिए प्रस्तावना लिखी। ई-पुस्तिका श्रृंखला का उद्देश्य महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों को हिंदी में उपलब्ध कराकर विधिक ज्ञान को अधिक व्यापक और सुलभ बनाना तथा न्यायिक विरासत को संरक्षित करना है। ये पुस्तिकाएं इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘ई-इलाहाबाद उच्च न्यायालय निर्णय पत्रिका’ टैब के अंतर्गत निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleआकांक्षात्मक विकासखंडों के पैरामीटर्स पर तेजी से सुधार लाएं अधिकारी : डीएम
    Next Article चार लाख 60 हजार से अधिक छात्रों को 148 करोड़ की छात्रवृत्ति, बजट बढ़कर 3402 करोड़ हुआ।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं।

    October 4, 2026

    मवैया देवी मंदिर के पुजारी व ग्राम प्रधान को ‘नारायण की कलम’ एवं गौमाता सम्मान।

    October 4, 2026

    माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कुपोषण मुक्त बच्चों का लिया संकल्प।

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं।

    By P.K. RastogiOctober 4, 20261

    •119 प्रार्थना पत्रों में सात का मौके पर निस्तारण, शेष के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश…

    मांट विधानसभा में बदले राजनीतिक समीकरण, श्याम सुंदर शर्मा की वापसी से बढ़ी चुनावी सरगर्मी।

    October 4, 2026

    मवैया देवी मंदिर के पुजारी व ग्राम प्रधान को ‘नारायण की कलम’ एवं गौमाता सम्मान।

    October 4, 2026

    माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कुपोषण मुक्त बच्चों का लिया संकल्प।

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं।

    October 4, 2026

    मांट विधानसभा में बदले राजनीतिक समीकरण, श्याम सुंदर शर्मा की वापसी से बढ़ी चुनावी सरगर्मी।

    October 4, 2026

    मवैया देवी मंदिर के पुजारी व ग्राम प्रधान को ‘नारायण की कलम’ एवं गौमाता सम्मान।

    October 4, 2026

    माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कुपोषण मुक्त बच्चों का लिया संकल्प।

    October 4, 2026
    Most Popular

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026108

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202681

    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात।

    September 30, 202671

    पीडीए जन पंचायत में रंजना पाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

    September 29, 202642
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.