Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » डीएम की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार बकरीद को आपसी भाई-चारे एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

    डीएम की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार बकरीद को आपसी भाई-चारे एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiMay 23, 2026

    👉 त्यौहारों को परम्परागत तरीके से मनाये जनपदवासी, किसी भी नई परंपरा की न की जाए शुरूआत- डीएम।

    👉 सोशल मीडिया पर न डालें भ्रामक फोटो व वीडियो, संबंधित के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही – एसपी।

    केके मिश्रा संवाददाता।

    संत कबीर नगर।‌ जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार की अध्यक्षता में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शांतिपूर्ण एवं परम्परागत तरीके से आपसी भाई-चारे के साथ त्योहार को मनाने हेतु शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।

    बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित धार्मिक प्रबुद्धजनों एवं अलग-अलग क्षेत्रों से आये हुए संभ्रान्त नागरिकों, एवं शांति समिति के सदस्यों से सीधा संवाद कर आगामी त्यौहार बकरीद के अवसर पर आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में शांति एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए। जिस प्रकार से और जिस जगह पर विगत वर्षो में बकरीद के दौरान कुर्बानियां दी जाती रही हैं उसी को कायम रखना है।

    उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए तथा कोई भी कुर्बानी खुले में न हो। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कुर्बानी के उपरांत अपशिष्ट/अवशेष प्रदार्थाे को खुले में न डाला जाए।

    जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि नमाज के मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त करना सुनिश्चित करें तथा त्यौहार के समय विद्युत आपूर्ति निर्वाध संचालित रहे।

    उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में न आए एवं साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रहे।

    उन्होंने समस्त अधिशाषी अधिकार नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने इलाकों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए त्योहार के दिन सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी पहले से ही सुनिश्चित रखी जाए।

    जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकरी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित समस्त सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता व अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, इन कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

    पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बकरीद के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाये जाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। त्यौहार में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज अता की जाती है तथा परंपरागत रूप से निश्चित स्थलों पर कुर्बानी दी जाती है।

    उन्होंने कहा इस दौरान संबंधित अधिशाषी अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिद, नमाज स्थलों के आसपास विशेष सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें, जलापूर्ति की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कुर्बानी के पश्चात अवशेष को उचित स्थान पर पर्याप्त संख्या में गहरा गड्डा खुदवाकर उसमें ब्लीचिंग, नमक तथा चूना डालकर उचित तरीके से ढकवा कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि कुर्बानी देते वक्त उसका फोटो व वीडियों न बनाये और न ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करें। किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।

    उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रो में यह सुनिश्चित करेंगे कि कुर्बानी पूर्व से निर्धारित परंपरागत स्थलों पर ही की जाए, किसी भी दशा में खुले में कोई कुर्बानी नहीं की जाए। उक्त त्यौहार पर कोई नई परंपरा कायम नहीं की जाए।

    पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए।

    उन्होंने कहा कि धार्मिक सवेंदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

    जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई-चारे के साथ एक दूसरे की भावनाओं का आदर करते हुए मनाये जाने की अपेक्षा व्यक्त किया तथा कहा कि किसी भी सम्भावित समस्या की दशा में तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी, थाने अथवा सम्बंधित अधिकारी को तुरन्त सूचित करें। जिसका अविलम्ब निराकरण कराया जाएगा।

    इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा रविकांत चौबे, पुलिस क्षेत्राधिकार खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, नगर पंचायत मगहर अध्यक्ष प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एस के तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश चंद्र, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्रा, एसडीओ विद्युत अनंत यादव, पंकज कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत, थाना प्रभारीगण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित क्षेत्रों से आए हुए ग्राम प्रधान एवं संभ्रांत नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसीतापुर में भीषण सड़क हादसा, खड्ड में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस।
    Next Article डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    युवाओं में दिखी विकसित भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता, क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

    September 12, 2026

    भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले युवा नेता विकास चौधरी, 2027 में तीनों विधानसभा सीटों पर जीत का लिया संकल्प।

    September 11, 2026

    चांदीडीहा ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट, विकास कार्यों का हुआ स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन।

    September 9, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    By P.K. RastogiSeptember 12, 202615

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के…

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.