Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » लाहौर जेल में जन्मे राम अवतार दीक्षित ने अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ी थी जंग।

    लाहौर जेल में जन्मे राम अवतार दीक्षित ने अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ी थी जंग।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 8, 2026

    •भारत छोड़ो आंदोलन में निभाई अहम भूमिका, जेल में सहीं यातनाएं और देशसेवा में लगा दी अपनी संपत्ति.

    मुरादाबाद। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले वीर सेनानियों की गाथा आज भी देशवासियों में राष्ट्रभक्ति का संचार करती है। मुरादाबाद मंडल के अनेक क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। इन्हीं महान स्वतंत्रता सेनानियों में राम अवतार दीक्षित का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, देशभक्ति और सादगी की मिसाल रहा।

    स्वतन्त्रता सैनानी रामअवतार दीक्षित का परिवार

    राम अवतार दीक्षित के पिता बूलचंद दीक्षित स्वयं प्रखर क्रांतिकारी थे। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के चलते अंग्रेजी शासन ने उनके माता-पिता को लाहौर की जेल में बंद कर दिया था। इसी दौरान वर्ष 1923 में राम अवतार दीक्षित का जन्म लाहौर जेल में हुआ। बाद में उनका पालन-पोषण जैतरा, धामपुर में हुआ।

    पिता से मिले देशभक्ति के संस्कारों ने राम अवतार दीक्षित के भीतर बचपन से ही राष्ट्रसेवा की भावना पैदा कर दी। युवावस्था में पहुंचते ही उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी शुरू कर दी। उन्होंने धामपुर के डाकघर में अंग्रेजी शासन के प्रतीकों को निशाना बनाया, डाकघर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इसके बाद थाने पर फहराए जा रहे अंग्रेजी झंडे को उतारकर भारतीय तिरंगा फहराया। डाकघर से प्राप्त सरकारी धन को भी उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों की सहायता में लगा दिया।

    राम अवतार दीक्षित ने मुरादाबाद, बिजनौर और अमरोहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में गुप्त सभाएं आयोजित कर भारत छोड़ो आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। देश की आजादी के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक बेच दी और उससे प्राप्त धनराशि स्वतंत्रता आंदोलन तथा क्रांतिकारियों की सहायता में लगा दी। इस संघर्ष में उन्हें विशंभर नाथ, राम गुलाम, शिवस्वरूप, शंभू दयाल सिंह और दाऊ दयाल खन्ना जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का सहयोग मिला।

    जेल में सहीं अंग्रेजों की अमानवीय यातनाएं

    वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राम अवतार दीक्षित को उनके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। अंग्रेजी सरकार ने उन्हें दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। जेल में उन्होंने कैदियों के साथ किए जा रहे अमानवीय व्यवहार का विरोध किया। इसके चलते उन्हें अतिरिक्त सजा के रूप में कोड़ों की मार झेलनी पड़ी और ‘टाट वर्दी’ जैसी कठोर यातनाएं भी सहनी पड़ीं।

    उनके जेल में रहने के दौरान अंग्रेजी शासन के भय से दुकानदार उनके परिवार को राशन देने से भी कतराते थे। उनकी माता को कई-कई दिनों तक भूखा रहना पड़ा, लेकिन उन्होंने पति और पुत्र के देशप्रेम पर कभी गर्व करना नहीं छोड़ा। परिवार ने आर्थिक तंगी के साथ घर की अघोषित कुर्की जैसी कठिन परिस्थितियों का भी सामना किया।

    आजादी के बाद भी जारी रहा संघर्ष

    स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद राम अवतार दीक्षित का विवाह माया देवी से हुआ। देशसेवा के कारण परिवार को लंबे समय तक आर्थिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। जीवनयापन के लिए उन्होंने मजदूरी और चौकीदारी तक की। बाद में उन्हें सरकारी सेवा का अवसर मिला।

    उनकी पत्नी माया देवी ने भी संघर्षों के बीच उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने डबल एमए और बीएड की शिक्षा हासिल की तथा बाद में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षिका के रूप में सेवाएं दीं। राम अवतार दीक्षित का मानना था कि देश निर्माण में शिक्षा और राष्ट्रभक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    ताम्रपत्र से हुए सम्मानित

    देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राम अवतार दीक्षित को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से उन्हें स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पेंशन भी प्रदान की गई। विशेष बात यह रही कि उन्होंने अपनी पेंशन का एक हिस्सा जीवनभर स्वतंत्रता सेनानी भवन के लिए दान किया।

    राम अवतार दीक्षित बेहद सादगीपूर्ण जीवन जीते थे। वह अपने कपड़े स्वयं धोते और उन्हें तकिए के नीचे रखकर प्रेस करते थे। पत्नी के कपड़े धोने की बात कहने पर वह मुस्कुराते हुए कहते थे कि तुम शिक्षिका हो और तुम्हारा काम बच्चों में देशप्रेम तथा राष्ट्र निर्माण के संस्कार जगाना है।

    अगली पीढ़ी भी बढ़ा रही विरासत

    राम अवतार दीक्षित और माया देवी की छह संतानें हैं, जिनमें चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिवार आज भी उनके आदर्शों को आगे बढ़ा रहा है। उनके पुत्र धवल दीक्षित अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के महामंत्री हैं और स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिवारों के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

    धवल दीक्षित ने मुरादाबाद स्थित कंपनी बाग के स्वतंत्रता सेनानी भवन के जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने तथा देश के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से सेनानी भवन परिसर में भारत माता की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

    23 दिसंबर 2006 को हुआ निधन

    स्वतंत्रता के बाद भी राम अवतार दीक्षित स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों की उपेक्षित स्थिति को लेकर चिंतित रहते थे। उनका मानना था कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान एवं सहयोग समाज और सरकार का दायित्व है।

    23 दिसंबर 2006 को मुरादाबाद में उनका निधन हो गया, लेकिन उनके संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की कहानी आज भी लोगों को प्रेरित करती है। आजादी के लिए अपना जीवन, संपत्ति और सुख-सुविधाएं न्योछावर करने वाले अमर क्रांतिकारी राम अवतार दीक्षित को शत-शत नमन।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleरोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के तत्वाधान में  बस स्टैंड पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा ब्रेस्टफीडिंग बूथ का किया उद्घाटन।
    Next Article प्राथमिक शिक्षक चयन प्रक्रिया में बदलाव न्यायसंगत: पं.राधेश्याम शर्मा
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    ट्रांसफार्मर जलने से चार दिनों से अंधेरे में समौड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश।

    September 12, 2026

    बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम, मार्ग पर लेटकर किया प्रदर्शन।

    September 12, 2026

    नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ जागरूकता अभियान का शुभारंभ।

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    By P.K. RastogiSeptember 12, 202615

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के…

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.