भारत की जनगणना 2027 के क्रम में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर की जा रही है मकानों की गणना।

Spread the love

संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया है कि भारत की जनगणना 2027 में मकानों की गणना दिनॉक 22.05.2026 से दिनॉक 20.06.2026 के मध्य पूर्ण किया जाना है।

उन्होंने बताया कि उक्त के क्रम में जनपद के शत प्रतिशत मकानों की गणना किए जाने हेतु समस्त चार्ज आफिसरों को निर्देशित कर दिया गया है कि समस्त चार्ज आफिसर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनगणना कार्य में लगें प्रगणकों, सुपरवाइजरों से मिलकर प्रक्रियागत समस्याओं, यदि कोई हो तो उसका निराकरण कराये तथा जनगणना के कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें।

उक्त के क्रम में आज चार्ज आफिसर/तहसीलदार खलीलाबाद आनन्द ओझा, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बेलहर अमित सिंह, तहसीलदार धनघटा रामजी, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मेंहदावल तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा क्षेत्रों में भ्रमण कर जनगणना में लगे प्रगणकों तथा अन्य क्षेत्र-वासियों से सम्पर्क किया गया तथा आमजन मानस को जनगणना में सहयोग करने हेतु संदेश/आह्वान किया गया।

इसी क्रम में आज मेहदावल तहसील में HLB 0621 के प्रगणक शिवचंद्र कुमार मौर्य व उनके सुपरवाइजर राम अनुज द्वारा अपने पूरे ब्लॉक की गणना (156 जनगणना मकान) कर नक्शा जमा किया गया। कम समय में इनके द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *