धोपाप धाम में गंगा दशहरा मेला शांतिपूर्ण संपन्न, एसडीएम प्रीति जैन की व्यवस्थाओं की सराहना।

Spread the love
•दशकों बाद दिखी ऐसी व्यवस्थाएं, सीसीटीवी निगरानी से लेकर एसडीआरएफ तक रही मुस्तैद
•एसडीएम बोलीं- भगवान श्रीराम की कृपा और टीम की मेहनत से संभव हुआ सफल आयोजन

लंभुआ, सुल्तानपुर। गंगा दशहरा के अवसर पर लंभुआ स्थित ऐतिहासिक धोपाप धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। प्रशासन की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के चलते पूरा मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी प्रीति जैन की कार्यशैली और व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की।

मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। बेहतर पार्किंग व्यवस्था, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, सीसीटीवी निगरानी, एसडीआरएफ की बोट तैनाती, सायरन व्यवस्था, बालू की बोरियों से बनाए गए सुरक्षित घाट तथा मजबूत बैरिकेडिंग के कारण लाखों की भीड़ के बावजूद कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि धोपाप धाम में इस तरह की सुव्यवस्थित व्यवस्था उन्होंने पहली बार देखी। घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया था।

उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने कहा, “यह भगवान श्रीरामचंद्र जी की कृपा, मेरी टीम की अथक मेहनत और जनसहयोग का परिणाम है कि मेला सकुशल संपन्न हो सका।”

प्रशासन की सक्रियता और कुशल प्रबंधन से क्षेत्रवासियों में संतोष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मांग की कि भविष्य में भी हर बड़े पर्व पर इसी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *