कुदरहा(बस्ती)। भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विधानसभा महादेवा के भावी विधायक प्रत्याशी एवं समाजसेवी तेजा जी ने मंगलवार को कुदरहा बाजार में प्याऊ स्टाल लगवाकर लोगों को ठंडा पानी पिलाया।
प्याऊ स्टाल पर बाजार से गुजर रहे राहगीरों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों और ग्रामीणों ने रुककर ठंडा पानी पिया तथा इस पहल की सराहना की। भीषण गर्मी के बीच इस सामाजिक कार्य से लोगों को काफी राहत मिली।
इस दौरान तेजा जी ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और जरूरतमंदों की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं।
उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने, अधिक से अधिक पानी पीने तथा जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की सहायता करने की अपील की।
तेजा जी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी जनहित से जुड़े कार्य लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में सुदीप कुमार, राजमणि चौधरी, प्रदीप पाल, अमरजीत यादव, घनश्याम प्रधान सहित तमाम लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल को प्रेरणादायक बताते हुए इसकी प्रशंसा की।